गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य... वीडियो भी वायरल किया

बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला समाने आया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया।

author-image
Kanak Durga Jha
New Update
Unnatural act with cow video also made viral
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला समाने आया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। वीडियो के प्रसारित होते ही गौ सेवक सरकंडा थाना पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास रहने वाले गौरव धनकर व्यवसायी हैं। 

गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य 

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो आया था। वीडियो में एक युवक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहा था। तब उन्होंने वीडियो भेजने वाले से पूछताछ की। इसमें पता चला कि वीडियो बनाने वाला का खमतराई निवासी विशाल सूर्यवंशी है। खमतराई पहुंचकर गौरव ने विशाल से पूछताछ की। 

इसमें पता चला कि 28 अगस्त की रात करीब दो बजे खमतराई में रहने वाला अखिलेश सूर्यवंशी (27) गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। इसका उसने वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजा था। इसके बाद गौरव ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। साथ ही वीडियो पुलिस को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया है।

crime news | chhattisgarh crime news | CG News | cg news update | cg news today

thesootrlinks

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧   

cg news today cg news update CG News chhattisgarh crime news crime news गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य