दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए इस दिन से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए क्या है रूट

Kanak Durga Jha | Sept 07, 2024, 17:39 IST
Share
Vande Bharat train run from Durg to Visakhapatnam
Vande Bharat train run from Durg to Visakhapatnam

Vande Bharat Train : छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश के लोगों को विशाखापट्टनम जाने के लिए बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

Vande Bharat Train : छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश के लोगों को विशाखापट्टनम जाने के लिए बड़ी सुविधा मिलने वाली है। जल्द ही दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। वंदे भारत ट्रेन के चलने से यात्री कम समय में दूरी तय कर लेंगे। यह ट्रेन विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से तीन घंटे पहले पहुंचाएगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

दुर्ग के यात्रियों के साथ ही रायपुर के यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस दसज चलने से रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर महज सवा 8 घंटे में पूरा हो सकेगा। जबकि अभी समता एक्सप्रेस ट्रेन से जाने से 11 घंटे से अधिक समय लगते हैं। यानी करीब तीन घंटे कम लगेंगे। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत दुर्ग से होगी। इसी सप्ताह ट्रेन का रैक रायपुर पहुंचेगा।

पहला ट्रायल रन 15 सितंबर के आसपास रायपुर होगा। यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, खरियार रोड, टीटलागढ़ और विजयनगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। मंडल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। लेकिन रेलवे बोर्ड से अब तक नोटिफिकेशन नही आया है।

नोटिफिकेशन आते ही ट्रेन रिचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि अभी बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत का परिचालन हो रहा है। छत्तीसगढ़ की यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक देश भर में 10 अलग-अलग स्थानों से वंदे भारत चलेगी। उसमें एक छत्तीसगढ़ को मिली है।

महासमुंद, विजयनगरम, रायगढ़ा समेत 6 स्टॉपेज होंगे

दुर्ग से सुबह 6 बजे चलेगी और 565 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 2:30 बजे के करीब विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी। वहां से दोपहर करीब 3:15 बजे चलेगी और रात 11:50 पर दुर्ग लौटेगी। ट्रेन के स्टॉपेज रायपुर, महासमुंद, खरियार-रोड, टिटलागढ़, रायगढ़ा, और विजयनगरम में होंगे।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Vande Bharat train
  • वंदे भारत ट्रेन
  • Vande Bharat train in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन
  • छत्तीसगढ़ में चलेगी वंदे भारत ट्रेन
  • Chhattisgarh Vande Bharat train
  • छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन
  • Chhattisgarh Vande Bharat Train Express
  • Durg Visakhapatnam Vande Bharat Train
  • दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को