कुलपति का कारनामा... पेंशन के साथ 4 साल तक लेते रहे वेतन
Kanak Durga Jha | Jul 16, 2025, 15:44 IST
Vice Chancellor continued taking salary along pension 4 years
पूर्व कुलपति अशोक सिंह को कुल 54 लाख रुपए का अतिरिक्त वेतन और पेंशन मिल गया। कुलपति के इस कारनामे से विश्वविद्यालय से लेकर राजभवन तक हलचल बढ़ गई है।
संत गहिरा गुरु विवि के बर्खास्त पूर्व कुलपति प्रो.अशोक सिंह अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर नियम विरूद्ध तरीके से बीएचयू के अपने पूर्व पद के विरूद्ध पेंशन राशि के साथ ही कुलपति का पूरा वेतन लेते रहे। कुलपति के अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होंने शासन का 54 लाख रुपए आहरित कर लिया है। इसका खुलासा होने के बाद विवि के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विवि प्रबंधन ने पूर्व कुलपति को अधिक ली गई लाखों की राशि लौटाने नोटिस जारी किया है। कुलाधिपति द्वारा काशी हिन्दू विवि के प्राध्यापक प्रो. अशोक सिंह की नियुक्त 2 अगस्त 2021 को एसजीजीयू के कुलपति पद पर की गई थी। आदेश जारी होने के दूसरे दिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया था।
नियुक्ति उपरांत कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कुलपति अपनी सेवानिवृत्ति की सूचना के साथ ही संबंधित परिपत्र विवि को उपलब्ध कराते हैं। विवि के कुल सचिव एवं वित्त अधिकारी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध होने के बाद ही पेंशन राशि की कटौती कर वेतन का भुगतान करते हैं।
एसजीजीयू के तत्कालीन अधिकारी पूर्व कुलपति के पेंशन आदि की जानकारी लिए बिना पूरे वेतन का भुगतान करते रहे तथा चाल साल में 54 लाख 3 हजार 428 रूपए का अधिक भुगतान कर दिया जिसकी वसूली अब मुश्किल हो गई है।
एसजीजीयू कुलसचिव डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि, मामला संज्ञान में आते ही बीएचयू से पूर्व कुलपति प्रो. अशोक सिंह के पेंशन संबंधी जानकारी मंगाई गई।मामले में अधिक ली गई राशि को लौटाने ब्योरे सहित नोटिस पंजीकृत डाक से भेजी गई थी जिसे लेने से उन्होंने इंकार कर दिया है। मामले की जानकारी राजभवन को दी गई है। शासकीय राशि की वापसी के लिए पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
कुलपति प्रो. अशोक सिंह बर्खास्त | विश्वविद्यालय घोटाला | एसजीजीयू वित्तीय अनियमितता | प्रो अशोक सिंह वेतन विवाद
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
विवि प्रबंधन ने पूर्व कुलपति को अधिक ली गई लाखों की राशि लौटाने नोटिस जारी किया है। कुलाधिपति द्वारा काशी हिन्दू विवि के प्राध्यापक प्रो. अशोक सिंह की नियुक्त 2 अगस्त 2021 को एसजीजीयू के कुलपति पद पर की गई थी। आदेश जारी होने के दूसरे दिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया था।
वित्तीय अनियमितता के आरोप में बर्खास्तगी पूर्व कुलपति प्रो. अशोक सिंह पर वित्तीय अनियमितता के अनेक गंभीर आरोप लगे थे। राज भवन एवं राज्य सरकार ने आरोपों की अलग-अलग स्तर पर जांच कराने के उपरांत उन्हें अगस्त 2024 को बर्खास्त कर दिया।
| नियमों की अवहेलना के संदेह में बर्खास्त- पूर्व कुलपति प्रो. अशोक सिंह पर पेंशन के साथ वेतन लाभ लेकर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप। 54 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान- चार वर्षों के दौरान इन्होंने नियमित पेंशन और कुलपति के पद का पूरा वेतन लिया, जिससे 54 लाख रुपये अधिक प्राप्त हुए। विवि प्रबंधन ने नोटिस जारी किया- SGGU ने पूर्व कुलपति को बैंकिंग रिकॉर्ड और राशि लौटाने के लिए पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस भेजा, लेकिन उसपर इंकार मिला। वित्तीय विभाग में जिम्मेदारी का प्रश्न- कुल सचिव और वित्त अधिकारी ने सेवानिवृत्ति दस्तावेज जांचे बिना वेतन जारी किया—जिससे वेतन-भुक्तान प्रणाली पर सवाल उठे। राज भवन समेत पुलिस को भी सूचना- वापसी न होने पर विवि प्रशासन ने राज भवन को सूचित कर पुलिस सहायता के लिए कदम उठाने की बात कही है। |
अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
एसजीजीयू के तत्कालीन अधिकारी पूर्व कुलपति के पेंशन आदि की जानकारी लिए बिना पूरे वेतन का भुगतान करते रहे तथा चाल साल में 54 लाख 3 हजार 428 रूपए का अधिक भुगतान कर दिया जिसकी वसूली अब मुश्किल हो गई है।
भेजी गई थी नोटिस
कुलपति प्रो. अशोक सिंह बर्खास्त | विश्वविद्यालय घोटाला | एसजीजीयू वित्तीय अनियमितता | प्रो अशोक सिंह वेतन विवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari