जज साहब के एक शब्द से मेहनतकश केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा हो गया, विजय शर्मा बोले
Raipur. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कॉकरोच जनता पार्टी के तहत हुए युवाओं के विरोध प्रदर्शन का स्वागत किया है। विजय शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध होना चाहिए लेकिन अराजकता नहीं। उन्होंने कहा कि जज साहब ने एक शब्द लिख दिया और हमारे मेहनतकश केंद्रीय मंत्री को इस्तीफ देना पड़ गया। शर्मा ने अराजक बताते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।
विरोध का सम्मान :
विजय शर्मा ने कहा कि पहले भी किसानों ने आंदोलन किया था। नियम कानून के तहत उनका आंदोलन था। सरकार ने उनकी बात मानी और कानून वापस ले लिया। नीट के मामले में भी ऐसा हुआ। शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का सम्मान होना चाहिए। इससे सरकार छोटी नहीं हो जाती, बल्कि संवेदनशील मान जाती है। केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता से विरोध का सम्मान किया है।
राहुल पर निशाना :
विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीट के मामले में मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए,मंत्री का इस्तीफा हो गया। राहुल गांधी साजिश कर अराजकता लाना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने चर्चा करने को कहा तो सरकार नया कानून लेकर आ गई। विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता क्यों फैलाना चाहते हैं। राहुल गांधी युवाओं की आवाज बनना चाहते हैं तो झारखंड से क्यों नदारद हैं।
वहां भी तो पेपर लीक हुए हैं और छात्र आंदोलन कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी का पता नहीं है क्योंकि वहां उनकी सरकार है। राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं क्योंकि वे लोकतांत्रिक तरीके से मोदी सरकार से जीत नहीं पा रहे हैं।
वे देश की ऐसी स्थिति चाहते हैं जैसी नेपाल, बांग्लादेश जैसे देशों में है। विजय शर्मा ने कहा कि सदन में जब यह विषय आए तब उनको गायब नहीं होना चाहिए। कांग्रेस के लोग मुद्दा उठाकर नदारद हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का भी यही हाल है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा गाली अपराध नहीं, बीजेपी ने गिनाईं आईपीसी की चार धाराएं
विजय शर्मा ने दी पीएम आवास परफॉर्मेंस रिपोर्ट, बोले भूपेश सरकार ने छीने थे मकान
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर राज्यपाल ने लगाई मुहर, गृह मंत्री विजय शर्मा ने की पुष्टि
ये सिर्फ कॉकरोच जनता पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश की Gen Z का आंदोलन था