विजय शर्मा ने दी पीएम आवास परफॉर्मेंस रिपोर्ट, बोले भूपेश सरकार ने छीने थे मकान
Arun Tiwari | Jun 12, 2026, 12:49 IST
छत्तीसगढ़ पीएम आवास की परफॉर्मेंस रिपोर्ट 2026
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री साय को प्रधानमंत्री आवास योजना की परफॉर्मेंस रिपोर्ट सौंपी। पत्र में उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार में योजना की गति धीमी रही, जबकि वर्तमान सरकार ने रिकॉर्ड आवास निर्माण किया है।
Raipur. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की परफॉर्मेंस रिपोर्ट सौंपी है। पत्र में उन्होंने दावा किया है कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने के वादे को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया और पिछले ढाई वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में आवासों का निर्माण कराया गया।
पत्र में विजय शर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के समय प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई गई थी। जिसके कारण लाखों गरीब परिवार पक्के मकान से वंचित रह गए थे। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर “मोर आवास-मोर अधिकार” जन आंदोलन चला था और बीजेपी ने सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में गरीबों को आवास देने का संकल्प लिया था।
उन्होंने लिखा कि 14 दिसंबर 2023 को हुई पहली कैबिनेट बैठक में सभी अपूर्ण आवासों, वर्ष 2011 की स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष हितग्राहियों, आवास प्लस सूची और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण आवास न्याय योजना) के लाभार्थियों सहित कुल 18 लाख 12 हजार 742 आवासों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा पीएम जनमन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष परियोजनाओं के तहत भी हजारों अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए।
उपमुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उनकी सरकार ने 26,908 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराकर गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद “मोर आवास-मोर अधिकार” अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिली और प्रदेश में ढाई वर्षों के दौरान 10.60 लाख से अधिक आवास पूरे किए जा चुके हैं।
पत्र में यह भी कहा गया है कि अप्रैल से अक्टूबर 2025 के दौरान छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन लगभग 2,000 आवास पूरे किए गए, जबकि वर्तमान में प्रतिदिन 4,600 से अधिक आवास पूरे किए जा रहे हैं। वर्ष 2025-26 में राज्य में 6 लाख से अधिक आवास पूर्ण होने का भी दावा किया गया है।
विजय शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि सरकार ने केवल अपने चुनावी वादों को ही पूरा नहीं किया, बल्कि पिछली सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की बकाया राशि भी जारी की। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि “डीलर दीदी” और “रानी मिस्त्री” जैसी पहल से हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और कई महिलाएं “लखपति दीदी” बनने में सफल रही हैं। पत्र के अंत में उन्होंने “आवास प्लस 2.0-2024” सर्वे का भी उल्लेख किया और कहा कि जिन गरीब परिवारों के पास अब भी कच्चे मकान हैं, उनके सर्वेक्षण और आगे की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
🔴छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में हुए शामिल
पीएम आवास योजना के नीलबड़ भौंरी प्रोजेक्ट को मंजूरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
मिनटों में घर बैठे मोबाइल पर ऐसे चेक करें पीएम आवास योजना का स्टेटस, जानें आसान तरीका
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही; सुस्त अफसरों पर सरकार ने चलाया हंटर; 6 नगर निगमों को नोटिस
भूपेश सरकार पर निशाना:
पीएम आवास पर फोकस:
मोर आवास,मोर अभियान:
रोजाना बन रहे 2000 मकान:
विजय शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि सरकार ने केवल अपने चुनावी वादों को ही पूरा नहीं किया, बल्कि पिछली सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की बकाया राशि भी जारी की। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि “डीलर दीदी” और “रानी मिस्त्री” जैसी पहल से हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और कई महिलाएं “लखपति दीदी” बनने में सफल रही हैं। पत्र के अंत में उन्होंने “आवास प्लस 2.0-2024” सर्वे का भी उल्लेख किया और कहा कि जिन गरीब परिवारों के पास अब भी कच्चे मकान हैं, उनके सर्वेक्षण और आगे की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
पीएम आवास योजना के नीलबड़ भौंरी प्रोजेक्ट को मंजूरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
मिनटों में घर बैठे मोबाइल पर ऐसे चेक करें पीएम आवास योजना का स्टेटस, जानें आसान तरीका
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही; सुस्त अफसरों पर सरकार ने चलाया हंटर; 6 नगर निगमों को नोटिस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari