विजयादशमी कार्यक्रम में बोलीं रेणुका सिंह, सरकार में भी रावण हैं इनके अंत का संकल्प जरूरी
VINAY VERMA | Oct 03, 2025, 22:15 IST
renuka-singh
विजयदशमी के अवसर पर बीजेपी विधायक रेणुका सिंह के बयान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी। सोनहत में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से कहा कि सरकार और समाज में रावण हैं, और हमें उनके अंत का संकल्प लेना होगा।
RAIPUR. विजयदशमी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक रेणुका सिंह के एक बयान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति गर्म कर दी है। दरअसल मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनहत में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस दौरान बीजेपी की विधायक रेणुका सिंह भी आमंत्रित थी। जहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से कहा कि सरकार में भी रावण है और समाज में भी रावण है। हमें उनके अंत का संकल्प लेना होता है।
रेणुका सिंह के इस बयान पर अब सियासी हंगामा मच गया है। लोग पूछ रहे कि रेणुका सिंह बताएं कि सरकार में रावण कौन है? दूसरी ओर समाज को लेकर इस तरह की टिप्पणी को भी लोग गलत ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि समाज तो खुद राजनीति की नींव है, ऐसे में समाज में रावण बताना बेहद आपत्तिजनक है।
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में बनेंगे तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ रूपए की मंजूरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी विधायक रेणुका सिंह के इस बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने रेणुका सिंह से पूछा है कि अब सवाल उठता है दीदी, अगर सरकार में रावण है तो आखिर कौन है वो रावण जो जनता का हक निगल रहा है ? समाज का दर्जा ऊंचा है और समाज के बारे में ऐसी टिप्पणी गलत है. अगर समाज में आपको रावण दिखता है तो बताइए किसके संरक्षण में पल रहा है वो रावण?
ये भी पढ़ें...CGPSC Vacancy: कोर्ट मैनेजर के पद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली 22 पदों पर भर्ती
गुलाब कमरो ने कहा जनता पूछ रही है कि क्या ये महज राजनीतिक बयान है या सचमुच सत्ता के गलियारों में बैठे किसी दस सिर वाले भ्रष्टाचार के प्रतीक की तरफ इशारा है? कमरो ने कहा कि दीदी, तीर चलाया है तो नाम भी बताइए वरना ये बयान जनता को छलावा ही लगेगा।
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के इन जिलों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, सरकार ने बनाई योजना, कलेक्टरों से मांगे प्रस्ताव
रेणुका सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव में सरगुजा निर्वाचन क्षेत्र से 17 वीं लोकसभा के लिए सांसद चुनी गईं जिसके बाद मोदी सरकार 2.O में जनजातीय मामलों के मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री थीं। वर्तमान में भाजपा की टिकट पर भरतपुर-सोनहत से विधायक हैं।
ये भी पढ़ें...NASA इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025: छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा ग्लोबल हैकथॉन की मेजबानी, सैकड़ों छात्र शामिल
रेणुका सिंह का नाम हालिया चर्चित 1000 करोड़ के दिव्यांग घोटाले में भी है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री भी थी। छग हाईकोर्ट ने इनका नाम भी सीबीआई को जांच के लिए भेजा है।
![a77c8e30-87a]()
इस दौरान बीजेपी की विधायक रेणुका सिंह भी आमंत्रित थी। जहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से कहा कि सरकार में भी रावण है और समाज में भी रावण है। हमें उनके अंत का संकल्प लेना होता है।
रेणुका सिंह के बयान पर मचा हंगामा
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में बनेंगे तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ रूपए की मंजूरी
कांग्रेस ने साधा निशाना
ये भी पढ़ें...CGPSC Vacancy: कोर्ट मैनेजर के पद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली 22 पदों पर भर्ती
पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने पूछे सवाल
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के इन जिलों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, सरकार ने बनाई योजना, कलेक्टरों से मांगे प्रस्ताव
पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं रेणुका सिंह
ये भी पढ़ें...NASA इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025: छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा ग्लोबल हैकथॉन की मेजबानी, सैकड़ों छात्र शामिल
1000 करोड़ के घोटाले में है नाम
a77c8e30-87a
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari