छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने की 2 बड़ी घोषणाएं, मोदी की गारंटी को लेकर दिया यह बयान

Vikram Jain | Dec 10, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने की 2 बड़ी घोषणाएं, मोदी की गारंटी को लेकर दिया यह बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने की 2 बड़ी घोषणाएं, मोदी की गारंटी को लेकर दिया यह बयान

विष्णुदेव राय ने कहा कि सीएम बनने के बाद उनका पहला काम पीएम मोदी की गारंटी को लागू करना है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही अटकलों पर रविवार को विराम लग गया। बीजेपी विधायक दल ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुन लिया। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होते ही विष्णुदेव साय ने 2 बड़ी घोषणाएं कर दी। विष्णुदेव राय ने कहा कि सीएम बनने के बाद उनका पहला काम पीएम मोदी की गारंटी को लागू करना है।

'पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे'

छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने राज्य की जनता और केंद्रीय नेतृत्व को आभार जताते हुए कहा कि मैं सभी नेतृत्व को बधाई देना चाहूंगा, उनके वजह से यह सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त थी, अब उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी, पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करना हमारा पहला काम होगा, 18 लाख घरों को स्वीकृति मिलेगी, जो भी पीएम मोदी की गारंटी है, उसको हम 5 साल में पूरा करेंगे।

आवास और किसानों को लेकर घोषणा

मुख्यमंत्री बनाए जाने बाद साय ने कहा कि मैं विधायकों का आभारी हूं कि जिन्होंने उन पर विश्वास किया है। पूरी ईमानदारी के साथ उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मोदी की गारंटी का वादा किया है। उसे मुख्यंमत्री के नाते पूरा करने का मेरा प्रयास होगा। इस दौरान उन्होने 2 बड़ी घोषणाएं भी कीं। पहली की आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाने का काम सबसे पहले किया जाएगा। 25 दिसंबर को ही सबसे पहले किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा।

भूपेश बघेल और चरणदास महंत ने दी बधाई

साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर विपक्ष के नेताओं ने बधाई दी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विष्णुदेव साय जी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं। इसके साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी बधाई दी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई दी। मंहत ने लिखा की सरल, सहज, भलेमानुष, कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ नवनियुक्त मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में समूचे छत्तीसगढ़ सहित आदिवासी समाज का और बेहतर उत्थान हो ऐसी कामना करता हूँ। जय छत्तीसगढ़।

साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद खुशी का माहौल

इधर विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। साय के पैतृक गांव बगिया के लोग उत्साहित हैं। नाम की घोषणा होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रायपुर की विधायक कॉलोनी में विष्णुदेव साय की पत्नी को बधाई दी। विष्णुदेव साय की मां जसमनी देवी ने कहा कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का सौभाग्य मिला है, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि बेटा सीएम बन गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से गौरव हो रहा है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • CM Vishnudev Sai
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • Modi's Guarantee
  • मोदी की गारंटी
  • Vishnudev Sai's big announcement
  • BJP in-charge Om Mathur
  • विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा
  • बीजेपी प्रभारी ओम माथुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती