छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव साथ होंगे, बैलेट पेपर से वोटिंग

Arun Tiwari | Dec 27, 2024, 15:21 IST
Voting through ballot paper in Panchayat and Municipal Body elections the sootr
छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे। नगरीय निकायों में 7 जनवरी तक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।

Voting through ballot paper in Panchayat and Municipal Body elections : प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे। दोनों चुनाव में वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। इसकी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग ने कर ली है। पहले ये माना जा रहा था कि इस बार निकाय चुनाव ईवीएम से कराए जा सकते हैं लेकिन अब तय हो गया है मतपत्र से ही वोट डाले जाएंगे। ये चुनाव बोर्ड परीक्षा के पहले होंगे।



खूंखार नक्सली नेता की याद में बने 64 फीट के स्मारक को फोर्स ने उड़ाया



चुनाव की तैयारी पूरी

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।इस बार बहुत सारी चीजें हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पालन में आरक्षण पद्धति बदली गई।



पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। इसी प्रकार निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच कई नए निकाय बने हैं। नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाया गया हैं। इन सब की तैयारी में काफी समय लगा।



RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न



7 जनवरी तक मेयर आरक्षण


नगरीय निकायों में 7 जनवरी तक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। साव ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जैसे ही आरक्षण की प्रकिया समाप्त होगी, उसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी और उसके बाद वे चुनाव के कार्यक्रम घोषित करेंगे।



हेडगेवार ने 100 साल पहले अपने इस करीबी को छत्तीसगढ़ भेजा था शाखा लगाने



बोर्ड परीक्षा के पहले चुनाव

पहले मतदाता सूची साल में एक बार तैयार की जाती थी। अब हर तीन महीने में सूची बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि नए मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने में आसानी हो। बोर्ड परीक्षा मार्च से शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सभी चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले कराए जाएंगे।



सन्नी लियोनी महातारी वंदन योजना फर्जीवाड़े में ये भी था शामिल,गिरफ्तार



e1884999-cdb


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ चुनाव
  • छत्तीसगढ़ चुनाव न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news