क्या अब नहीं होगी बारिश ? मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने चौकाया... इतने दिनों तक नहीं बरसेंगे बादल

Kanak Durga Jha | Sept 21, 2024, 16:11 IST
Share
weather department's forecast surprised
weather department's forecast surprised

पिछले कुछ दिनों से लगातार अच्छी बारिश होने के बाद अब मानसून पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून मेहरबान रहा। पिछले कुछ दिनों से लगातार अच्छी बारिश होने के बाद अब मानसून पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रायपुर और बिलासपुर संभाग में कुछ दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 से 22 सितंबर के बीच गरज के साथ छिटपुट बहुत हल्की वर्षा की संभावना है। 23 से 25 के बीच हल्की से मध्यम तथा 26 एवं 27 को गरज के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस सीजन में ज्यादातर खंड वर्षा की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग मानसूनी सक्रियता पर नजर रख रहा है।

प्रदेश में इतने औसत हुई बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1097.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 21 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2303.2 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 570.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 589.3 मिमी, सूरजपुर में 1082.9 मिमी, बलरामपुर में 1627.8 मिमी, जशपुर में 938.6 मिमी, कोरिया में 1065.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 912.5 मिमी, बलौदाबाजार में 1133.2 मिमी, गरियाबंद में 1024.2 मिमी, महासमुंद में 864.2 मिमी, धमतरी में 979.9 मिमी, बिलासपुर में 945.0 मिमी, मुंगेली में 1050.3 मिमी, रायगढ़ में 990.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 630.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1145.7 मिमी, सक्ती 968.0 मिमी, कोरबा में 1332.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1134.9 मिमी, दुर्ग में 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 853.7 मिमी, राजनांदगांव में 1077.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1196.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 816.8 मिमी, बालोद में 1132.0 मिमी, बस्तर में 1225.7 मिमी, कोण्डागांव में 1116.5 मिमी, कांकेर में 1363.1 मिमी, नारायणपुर में 1340.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1476.3 मिमी और सुकमा जिले में 1631.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • weather update in jaipur
  • Heavy rain and flood alert
  • heavy rain
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • Heavy rain Forecast
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती