Weather Update: होली के पहले ही लू का ALERT जारी,मौसम विभाग ने चौंकाया

Kanak Durga Jha | Mar 08, 2025, 19:22 IST
Share
Weather Update Heat wave alert issued before Holi the sootr
Weather Update Heat wave alert issued before Holi the sootr

छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक तापमान में वृद्धि होने से लू लगने की संभावना भी अधिक होती है। जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग ने लू पर अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक तापमान में वृद्धि होने से लू लगने की संभावना भी अधिक होती है। जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग ने लू पर अलर्ट जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल जगत ने लोगों को लू से बचाव के लिए सतर्कता बरतने एवं प्रारंभिक उपचार के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घर पर भी प्रारंभिक उपचार की जा सकती है, जैसे तेज बुखार आने पर सिर में ठंडे पानी की पट्टी लगाएं, पानी व तरल पदार्थ अधिक लें, फिर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लू के मरीजों के लिए उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओरल रिहाईड्रेशन थेरेपी कार्नर की स्थापना की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...IML मैच रायपुर के स्टेडियम में...सचिन तेंदुलकर आज बरसाएंगे चौके-छक्के

लू के दिखने लगे हैं लक्षण

लू के लक्षण जिला नोडल अधिकारी डॉ.सुमीत के. मंडल ने बताया कि तेज धूप के कारण लू की आशंका ज्यादा हो जाती है। लू के कारण अगर शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाये तो कभी-कभी ये जानलेवा भी हो सकती है। उन्होने लू के लक्षण के बारे में बताया कि तेज बुखार, चक्कर आना, सिरदर्द एवं भारीपन, उल्टी आना, मुंह सूखना, शरीर में पसीना न आना, भूख कम लगना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, पेशाब कम एवं पीला आना आदि लू के प्रारंभिक लक्षण होते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर को मिलेंगे 3 करोड़ रुपए... नीति आयोग देगा फंड

लू के चपेट से ऐसे बचें

बचाव के उपाय स्वास्थ्य विभाग के महामारी नियंत्रण इकाई की एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कल्याणी पटेल ने अपील की है कि लू के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सावधानी रखने से काफी हद तक लू के चपेट से बचा जा सकता है। लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप व शरीर में पानी की कमी है। सामान्यत: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप तेज होती है। इस दौरान संभव हो सके तो धूप में जाने से बचे। धूप में जाना आवश्यक हो तो सिर और कानों को कॉटन (सूती) के कपड़े से अच्छी तरह ढंक लें और पानी अधिक मात्रा में पियें। खाने में फल, जूस, दही एवं अन्य तरल पदार्थों आदि भी अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें।

ये खबर भी पढ़िए...

मस्जिदों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब, हर महीने होती करोड़ों की कमाई

CG Breaking : पिकनिक स्पॉट में हैवानियत... बंधक बनाकर किया रेप

Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Chhattisgarh Heat wave warning
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • लू
  • heat wave
  • heat wave alert
  • Chhattisgarh Heat Wave Alert
  • CG Weather Update
  • CG Today Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि