Weather Update : हीट-वेव को लेकर Yellow Alert जारी, बड़े शहर सबसे गर्म

Kanak Durga Jha | Mar 16, 2025, 18:05 IST
Weather Update Yellow Alert issued heat wave big cities hottest the sootr
Chhattisgarh Weather Update : मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है।



पड़ोसन के कुत्ते ने कांस्टेबल के बेटे को काटा... मां ने बचाई जान, FIR



मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है।



Weather Update: हीट-वेव का अलर्ट जारी... 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा



रायपुर में 40 डिग्री पहुंचा पारा

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन में गर्मी बढ़ गई है।



भूपेश बघेल बोले-बेटा नहीं जाएगा ED दफ्तर...शराब घोटाले में पड़ा था छापा



रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर में दिन का पारा 40 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



विधायक के दामाद की सड़क हादसे में मौत, शराब के नशे में पोल से टकराया



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • heat waves
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • yellow alert
  • heat wave
  • heat wave alert
  • CG Weather Update
  • CG Today Weather Update