शादी का समारोह... और जिंदगी की आखिरी घड़ी: देवांगन परिवार पर टूटा कहर

Harrison Masih | Jun 04, 2025, 13:29 IST
Wedding ceremony Devangan family car aacident mother son died chattisgarh the sootr
धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में बेलरगांव निवासी देवांगन परिवार, जो शादी समारोह से लौट रहा था, उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस मर्मांतक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बेलरगांव निवासी देवांगन परिवार, जो शादी समारोह से लौट रहा था, उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस मर्मांतक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुधावा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात घटी।



ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया



शादी की खुशियां मातम में बदलीं

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, त्रिलोक देवांगन का परिवार दुर्ग जिले में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शादी समारोह के समापन के बाद वे रात में ही वापस अपने गांव लौट रहे थे। लौटते समय रात करीब 11 बजे, उनकी क्रेटा कार जब गट्टासिल्ली-सिहावा रोड पर दुधावा मोड़ के पास पहुँची, तब अचानक कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई।



इस भयावह टक्कर में त्रिलोक देवांगन की पत्नी श्रीमती प्रेमा देवांगन (उम्र लगभग 45 वर्ष) और उनके पुत्र राबिन देवांगन (उम्र लगभग 20 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।



ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार



पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और उन्हें नगरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



गांव में शोक की लहर

इस दुःखद हादसे की खबर जैसे ही बेलरगांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देवांगन समाज के लोगों सहित स्थानीय ग्रामीणों में गहरा दुख है। जिन दो लोगों ने चंद घंटे पहले किसी के सुख में भागीदारी की थी, अब वही दो जीवन एक असमय दुर्घटना में समाप्त हो गए।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोविड के केस बढ़े, रायपुर बना हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर



मुख्य बिंदु

स्थान: दुधावा मोड़, सिहावा थाना क्षेत्र, धमतरी



समय: रात 11 बजे, 3 मई



वाहन: क्रेटा कार



मृतक: श्रीमती प्रेमा देवांगन (मां), राबिन देवांगन (बेटा)



कारण: तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने की आशंका



पुलिस कार्रवाई: शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, जांच जारी



ये खबर भी पढ़ें... 4456 शिक्षकों की नई तैनाती, 166 स्कूलों का होगा समायोजन



wedding ceremony | Car accident | two died | Accident in Dhamtari | chattisgarh | दो की मौत | सड़क हादसे में दो की मौत | छत्तीसगढ़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • two died
  • दो की मौत
  • Car accident
  • सड़क हादसे में दो की मौत
  • सड़क हादसा
  • Accident in Dhamtari
  • धमतरी
  • हादसा
  • शादी समारोह
  • wedding ceremony
  • chattisgarh