शराब कारोबारी भाटिया, केडिया, वेलकम डिस्टलरी भी शराब घोटाले में फंसी
Welcome Bhatia Kedia liquor distillery cg liquor scam accused ED : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में 3 शराब डिस्टलरी को आरोपी बनाया जाएगा। इसके लिए कोर्ट ने ईडी के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। cg liquor scam केस में 20 दिसंबर को ईडी की विशेष कोर्ट में याचिका पर सुनवाई होगी।
जज बनने बच्चे की प्री-डिलीवरी कराई, सिविल जज टॉपर श्वेता के संघर्ष...
रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,करते समय आप भी ये जरूर देखें
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में डिस्टलरीज की भूमिका पर सवाल
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में एक और अहम मोड़ आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्पेशल कोर्ट में राज्य की तीन प्रमुख डिस्टलरी कंपनियों को आरोपी बनाने की याचिका दायर की है। ईडी ने अपने सबूतों के आधार पर यह दावा किया है कि इन डिस्टलरी संचालकों की भूमिका शराब घोटाले में बेहद महत्वपूर्ण रही है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई की तारीख तय कर दी है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में इन डिस्टलरी संचालकों पर शिकंजा कस सकता है। इनमें से एक डिस्टलरी बिलासपुर और दूसरी मुंगेली जिले में संचालित हो रही है।
नकली होलोग्राम मामले में आरोप
हाई कोर्ट ने अनिल टूटेजा की जमानत याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पूर्व IAS अधिकारी अनिल टूटेजा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार राष्ट्र का सबसे बड़ा दुश्मन है और भ्रष्ट अधिकारियों को दंडित करना आवश्यक है।
सिंडिकेट पर गंभीर आरोप
राज्य सरकार ने कोर्ट में यह दावा किया है कि अनिल टूटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, और अनवर ढेबर जैसे अधिकारी इस घोटाले के मुख्य संचालक थे। इन पर सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध शराब बिक्री से राज्य के खजाने को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
भारी वित्तीय नुकसान का अनुमान
चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई
बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी
FAQ
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ईडी ने किन डिस्टलरी कंपनियों को आरोपी बनाने की याचिका दायर की है ?
ईडी ने वेलकम, भाटिया और केडिया शराब डिस्टलरी को आरोपी बनाए जाने की याचिका दायर की है। - छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की कुल राशि कितनी बताई जा रही है ?
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की कुल राशि लगभग 2500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। - ईडी की याचिका पर विशेष कोर्ट में अगली सुनवाई कब होगी ?
ईडी की याचिका पर विशेष कोर्ट में अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।