मातम और खुशखबरी एक साथ... बच्चे को दुनिया में लाते ही मां की हो गई मौत

Kanak Durga Jha | Jun 04, 2025, 12:53 IST
Woman dies after delivery relatives accuse negligence korba
Chhattisgarh News : कोरबा के रिसदी स्थित श्वेता नर्सिंग होम में गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, फिर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Chhattisgarh News : कोरबा के रिसदी स्थित श्वेता नर्सिंग होम में गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, फिर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।



ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त




प्रसव के बाद बिगड़ी तबियत

दरअसल, गोढ़ी निवासी 24 वर्षीय अंजलि सिंह (मृतिका) के पति रणजीत सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने श्वेता नर्सिंग होम के डॉक्टर मानियारो कुजूर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रणजीत के अनुसार, प्रसव सुरक्षित हुआ था, लेकिन बाद में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उचित देखभाल नहीं की गई। अंजलि का एक छोटा बच्चा पहले से है। नवजात शिशु की हालत स्थिर बताई जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए...जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभयारण्य बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट



वहीं, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की कथित लापरवाही की जांच करेगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने को कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी है।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी



FAQ

  1. अंजलि सिंह की मौत कैसे हुई?
    अंजलि सिंह ने कोरबा के रिसदी स्थित श्वेता नर्सिंग होम में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन प्रसव के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उचित इलाज न मिलने पर उन्हें एक अन्य निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
  2. अंजलि सिंह के पति ने किस पर लापरवाही का आरोप लगाया है?
    अंजलि सिंह के पति रणजीत सिंह ने श्वेता नर्सिंग होम के डॉक्टर मानियारो कुजूर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
  3. इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है?
    कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की लापरवाही की जांच करेगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली



Korba News | korba news in hindi | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update | CG News | cg news today | cg news update



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Korba News
  • korba news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today