एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, इनमें तीन लड़की और 1 लड़का

Marut raj | Mar 19, 2025, 20:43 IST
woman gave birth four children once Dhamtari district the sootr
A woman gave birth to four children at once in Dhamtari district : पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और 1 लड़का है। निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलवरी हुई। प्रसूता नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा की रहने वाली है। डॉक्टर्स ने कहा कि मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों को गौतम की कोचिंग से उठा गंभीर सवाल



चारों बच्चों का इतना है वजन


जानकारी के अनुसार पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है। धमतरी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई 2024 को जगदलपुर के निजी नर्सिंग होम में एक महिला ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया था। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। प्रसूता सुकमा जिले के जैमर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव हमीरगढ़ की निवासी है। उसने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया था।



ये खबर भी पढ़ें... बेशकीमती जमीनों को औने-पौने दाम पर बांट रही विष्णुदेव साय सरकार



बताया जा रहा है कि चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला के पति का नाम हिरमा कवासी है और वे अपने गांव के सरपंच थे। लोगों का कहना है कि सुकमा जिले में यह चार बच्चों के एक साथ जन्म का पहला मामला था।



हालांकि इससे पहले एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कई मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं, लेकिन चार बच्चों के एक साथ जन्म का यह पहला मामला था। एक साथ दो बेटे और दो बेटिंयों के जन्म से कवासी परिवार में खुशी का माहौल है।



ये खबर भी पढ़ें... पेट्रोल घोटाला : बिना गाड़ी चले 6 महीने में 6 लाख के पेट्रोल की खपत





FAQ

  1. धमतरी जिले में एक महिला ने कितने बच्चों को एक साथ जन्म दिया ?
    धमतरी जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं।
  2. महिला ने कितने महीने पहले डिलीवरी की और बच्चों का औसत वजन क्या था ?
    महिला ने निर्धारित समय से सात महीने पहले डिलीवरी की। बच्चों का वजन इस प्रकार था: पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम था।
  3. सुकमा जिले में पहली बार एक साथ कितने बच्चों का जन्म हुआ ?
    सुकमा जिले में यह पहला मामला था जब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। पहले वहां तीन बच्चों के जन्म के कई मामले सामने आ चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस नेता ने किया रेप , इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फंसाया, गिरफ्तार



Tags:
  • CG News
  • Dhamtari News
  • Sukma News
  • सुकमा न्यूज
  • धमतरी न्यूज
  • cg news in hindi
  • sukma news in hindi
  • सुकमा न्यूज इन हिंदी
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live