दिल्ली से तय होगा मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव, आज फाइनल हो सकता है नाम

Rahul Garhwal | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली से तय होगा मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव, आज फाइनल हो सकता है नाम
दिल्ली से तय होगा मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव, आज फाइनल हो सकता है नाम

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव का नाम दिल्ली से बीजेपी आलाकमान तय करेगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव कौन होगा इसका फैसला दिल्ली से होगा। इकबाल सिंह बैंस के रिटायर होने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के दौरान वीरा राणा को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया था। वीरा राणा का रिटायरमेंट मार्च 2024 में है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता मार्च-अप्रैल में कभी भी लग सकती है, ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करेंगे।

दिल्ली से होगा फैसला

सूत्रों का कहना है कि इस बार मुख्य सचिव का चयन बीजेपी हाईकमान की हरी झंडी के बाद ही हो सकेगा। इनमें एक नाम प्रमुखता से अनुराग जैन का भी चर्चा में आ रहा है, हालांकि मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव मध्यप्रदेश का होगा या फिर डेपुटेशन पर केन्द्र में पदस्थ किसी अफसर को मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। इसका फैसला दिल्ली से ही होगा।

सीएम मोहन ने स्टाफ चुनने के लिए रखी बैठक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने स्टाफ के चयन के लिए आज शाम बैठक रखी है। सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव वीरा राणा और जीएडी कार्मिक प्रमुख सचिव जीव्ही रश्मि के साथ करेंगे बैठक। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जीएडी कार्मिक से आईएएस अफसरों की ग्रेडेशन लिस्ट मांगी है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के लिए संदीप यादव, राघवेन्द्र सिंह, शिवशेखर शुक्ला और उमाकांत उमराव का नाम चर्चा में है। इसी तरह मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव, उप-सचिव के नाम भी तय होंगे, मोहन यादव के साथ लंबे समय से ओएसडी के रुप में काम कर रहे पीएन यादव को डिप्टी सेक्रेटरी बनाया जा सकता है।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Chief Secretary of Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव
  • CS of MP will be decided from Delhi
  • BJP will decide the CS of MP
  • दिल्ली से तय होगा एमपी का सीएस
  • बीजेपी तय करेगी एमपी का सीएस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा