सागर में सीएम मोहन ने की स्टेट यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा, बोले- जून में होगी स्थापना, दरिद्र नहीं है सरकार

Vikram Jain | Jan 20, 2024, 21:33 IST
Share
सागर में सीएम मोहन ने की स्टेट यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा, बोले- जून में होगी स्थापना, दरिद्र नहीं है सरकार
सागर में सीएम मोहन ने की स्टेट यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा, बोले- जून में होगी स्थापना, दरिद्र नहीं है सरकार

सागर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने की स्टेट यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा।

SAGAR. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में स्टेट यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की है। सागर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने यह घोषणा की। जनसभा के इस दौरान लोगों और जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री में सागर में स्टेट यूनिवर्सिटी की मांग रही थी। जनता की मांग सुनने के बाद सीएम मोहन ने शिवराज सिंह चौहान की तर्ज पर तुरंत स्टेट यूनिवर्सिटी (राजकीय विवि) की घोषणा कर दी। वहीं उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव निवास को अब सीएम हाउस के रूप जाना जाएगा।

इसी सत्र से किसी भवन से शुरू होगा विवि

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को सागर दौरे पर थे। सीएम ने यहां 72 करोड़ से ज्यादा के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सौगातें दीं। जन आभार यात्रा के बाद सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन से लोगों और जन प्रतिनिधियों ने सागर में स्टेट यूनिवर्सिटी खोले जाने की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं आज के इस अवसर पर आपने जो मांग रखी है यहां पर स्टेट यूनिवर्सिटी की जरुरत है। हम यहां इसी साल से विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा करते हैं।

दरिद्र नहीं है सरकार : सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव ने मंच से कहा कि हमको मालूम है कि हरिसिंह गौर अपने पैसे से विश्वविद्यालय खोल सकते हैं तो सरकार इतनी दरिद्र थोड़ी है कि आपकी मांग नहीं मांगेनी। निश्चित रूप से मानेगी और क्यों नहीं मानना चाहिए।" सीएम ने कहा कि अभी कोई भवन होगा तो उसमें ही जून से नया राज्य स्तरीय विश्व विद्यालय प्रारंभ कर दिया जाएगा।

लंबे समय से हो रही थी स्टेट यूनिवर्सिटी की मांग

दरअसल, सागर की जनता लंबे समय से जिले में स्टेट यूनिवर्सिटी खोलने की सरकार से मांग कर रही थी। बता दें कि सागर जिले के विधायकों ने यहां स्टेट यूनिवर्सिटी की मांग की थी। सागर में पहले से ही डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय है लेकिन जब से यह केंद्रीय विश्वविद्यालय बना है तो उसमे एंट्रेंस के आधार पर एडमिशन होने लगे हैं, इसके बाद सागर के स्टूडेंट्स को कम ही एडमिशन मिलता है। जिसे देखते हुए सागर में स्टेट यूनिवर्सिटी की खोलने की मांग कर रही थी।

उज्जैन में भी होगा सीएम हाउस

इधर, उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव निवास को अब सीएम हाउस के रूप जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए बंगले को सजाया-संवारा जा रहा है। यहां पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम के विश्राम की व्यवस्था रहेगी। शनिवार से ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी बंगले की सफाई और साज-सज्जा में जुटे हुए हैं। विक्रम विवि के मुख्य प्रशासनिक भवन के पास ही कोठी रोड पर कलेक्टर बंगले के सामने कुलसचिव का बंगला लंबे समय से रिक्त है। शनिवार से इस बंगले को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Tags:
  • Bhopal News
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • भोपाल समाचार
  • सागर समाचार
  • Sagar News
  • State University will open in Sagar
  • CM Mohan announced the opening of the university
  • सागर में खुलेगी स्टेट यूनिवर्सिटी
  • सीएम मोहन ने यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?

By Ramanand Tiwari

बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे

By Sanjay Gupta

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी

By VINAY VERMA

अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज

By

Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा

By Umeshwari Baghel

दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा