विदिशा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सड़क पर छाता सुधारने वाली महिला का हाल जाना, रोजगार के लिए दिए 50 हजार रुपए

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
विदिशा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सड़क पर छाता सुधारने वाली महिला का हाल जाना, रोजगार के लिए दिए 50 हजार रुपए

VIDISHA. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के लुंहागी मोहल्ले की दुर्गाबाई वंशकार को एक दुकान पर छाता रिपेयर करते हुए देखा। सीएम चौहान तुरंत दुर्गाबाई के पास गए और गले लगाकर उनका हालचाल जाना। दरअसल, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह अपने इन्हीं अंदाज के कारण लोगों के चहेते हैं। कभी अपनी बहनों से संवाद करते हैं, तो कभी अपने भांजे और भांजियों के लिए सरकार की योजनाओं का पिटारा खोल देते हैं।



सीएम शिवराज ने की दुर्गाबाई की मदद 



सीएम शिवराज आज विदिशा में थे। जहां पर वो छाता मरम्मत का कार्य करने वाली महिला दुर्गाबाई वंशकार से मिले। दुर्गाबाई वंशकार ने सीएम को अपनी जीविका उपार्जन की पीड़ा बताई जिसके बाद सीएम शिवराज ने दुर्गाबाई वंशकार को स्वेच्छानिधि से रोजगार के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि तत्काल देने की घोषणा की। सीएम के निर्देश पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने 50 हजार का चेक दुर्गाबाई वंशकार के पति मुकेश वंशकर को सौंपा। 



दुर्गाबाई को मिला 50 हजार का चेक



सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छाता मरम्मत करके आजीविका चलाने वाली दुर्गाबाई वंशकार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की। विदिशा के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि रविवार 6 अगस्त की दोपहर में ही 50 हजार रुपए का चेक संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार गुप्ता और तहसीलदार ने दुर्गाबाई के पति मुकेश वंशकार को सौंप दिया। सीएम ने दुर्गाबाई से मुलाकात की साथ ही 50 हजार रुपए चेक भी दिया जिसके बाद दुर्गाबाई वंशकार ने सीएम का धन्यवाद करते हुए उन्हें दुआएं दीं।


CM Shivraj in vidisha दुर्गाबाई को मिला 50 हजार का चेक सीएम शिवराज ने की दुर्गाबाई की मदद विदिशा में सीएम शिवराज durgabai in vidisha Durgabai got check of 50 thousand CM Shivraj CM Shivraj help Durgabai
Advertisment