BHOPAL. वंदे भारत एक्सप्रेस जब से शुरु हुई है, तब से लगाकार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। भोपाल से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्री को परोसे गए पराठे में कॉक्रोच मिला। दरअसल रानी कमलापति (हबीबगंज)- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को खाने में कॉक्रोच मिला। खाने में कॉक्रोच मिलने के बाद यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने खाने की फोटो ट्विटर पर शेयर कर दी। वहीं मामला IRCTC ने मामले में जीरो टॉलरेंस के साथ एक्शन लिया।
— pundook???????? (@subodhpahalajan) July 24, 2023
वंदे भारत में पराठे में मिला कॉक्रोच
दरअसल 24 जुलाई को गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-8 कोच में सीट नंबर-57 के यात्री के पराठे में कॉक्रोच मिला था। यात्री भोपाल से ग्वालियर तक यात्रा कर रहा था। यात्री ने खाना मंगाया। यात्री जब पराठे खाने लगा तो उसे कॉक्रोच दिखा, जिससे उसके होश उड़ गए। यात्री ने तत्काल इस मामले की शिकायत की। साथ ही उसने ट्वीटर पर इसकी फोटो भी शेयर कर दी। देखते ही देखते ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आईआरसीटीसी ने मामले में खाना सप्लाई करने वाले लाइसेंसी के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की है। इसके अलावा भोपाल में लाइसेंसधारी की रसोई में भोजन तैयार करने में उचित सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। लाइसेंसधारी की रसोई में समय-समय पर जांच की जा रही है।
— Vikram Shrivastava (@vikramshrivastv) July 24, 2023
सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना लगाया
जानकारी के मुताबिक सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना लगाया गया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी को और मजबूत किया गया। बता दें यह कोई अकेला मामला नहीं थी। उसी ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने भी ट्विटर पर ट्रेन में मिलने वाले खाने के बारे में अपनी शिकायतें की है।