RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लोकसभा की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने प्रदेश में हार के बाद लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर कई अहम रणनीति बनाई गई। पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन पर मंथन शुरू हो गया है। पूर्व मंत्रियों को ज्यादातर सीटों से टिकट दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
इन नामों को लेकर मंथन
इन पूर्व मंत्रियों के नाम की चर्चा में है....
- राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- बिलासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव
- दुर्ग और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू
- रायपुर और महासमुंद से धनेंद्र साहू
- सरगुजा से डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, खेल साय सिंह
- कांकेर से मोहन मरकाम, अनिला भेंडिया
- जांजगीर से डॉ शिवकुमार डहरिया
इसके अलावा इनके नाम भी चर्चा में...
- बस्तर से मौजूदा सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
- कोरबा से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत
- रायगढ़ से धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया