जयपुर हेरिटेज की मेयर मुनेश की बड़ी मुश्किलें, कांग्रेस पार्षदों ने सीएम को लिखा पत्र, मेयर की गिरफ्तारी की मांग

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
जयपुर हेरिटेज की मेयर मुनेश की बड़ी मुश्किलें, कांग्रेस पार्षदों ने सीएम को लिखा पत्र, मेयर की गिरफ्तारी की मांग

JAIPUR. नगर निगम जयपुर हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के दोबारा मेयर पद संभालने पर कांग्रेस ने विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के 37 पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा किया और मुनेश गुर्जर को मेयर पद से बर्खास्त और गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पार्षदों ने सीएम अशोक गहलोत के नाम पत्र भी लिखा।





मुनेश कांग्रेस पर कलंक - कांग्रेस पार्षद





कांग्रेस पार्षदों ने शनिवार (26 अगस्त) शाम को जयपुर में विधायक अमीन कागजी और रफीक खान की मौजूदगी में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर बैठक की। इस दौरान 37 पार्षदों ने सीएम के नाम पत्र में मुनेश को कांग्रेस पर कलंक बताया। उन्होंने लिखा कि मुनेश कांग्रेस का नाम भी ले तो ये पाप है। इस पत्र में पार्षदों ने मुनेश गुर्जर को बिना चुनाव के नेताओं के आदेश पर मेयर बनाने पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि 'नगर निगम जयपुर हेरिटेज के सभी पार्षद भ्रष्टाचार की मूर्ति मुनेश गुर्जर के भ्रष्ट कार्यकलापों, जनता के साथ गलत व्यवहार, जयपुर में व्याप्त अव्यवस्था, पार्षदों और अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार से पिछले ढाई साल से परेशान हैं। इसने मेयर बनते ही जीना हराम कर दिया। इसने झूठ बोला कि यह ग्रेजुएट है।'





मोर्चे में शामिल ये पार्षद





कांग्रेस के मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ मोर्चे में मनोज मुद्गल, पुष्पेंद्र मीणा, नसीम बानो, मोहम्मद जकरिया, नरेश कुमार नागर, मोहम्मद फरीद कुरैशी, सुमित्रा देवी समेत अन्य कई पार्षद मौजूद रहे। इन 37 पार्षदों ने कहा कि वह ऐसे भ्रष्टाचारी मेयर के साथ काम नहीं कर सकते हैं।





मुनेश ने खाचरियावास के खिलाफ खोला मोर्चा





एक तरफ कांग्रेस पार्षदों ने मुनेश के खिलाफ मोर्चा किया तो वहीं दूसरी तरफ मुनेश गुर्जर ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए मुनेश ने जयपुर के सिविल लाइंस से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी को अपना आवेदन पत्र सौंपा है।



कांग्रेस पार्षदों का मेयर के खिलाफ मोर्चा मेयर मुनेश गुर्जर नगर निगम जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर demand for Munesh Gurjar arrest Congress councilors protest against Mayor Mayor Munesh Gurjar Municipal Corporation Jaipur Heritage Mayor Munesh Gurjar मुनेश मेयर पद से बर्खास्त और गिरफ्तारी की मांग