महिलाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस का नया प्लान, इंदिरा गांधी फैलोशिप के जरिए सिखाए जाएंगे राजनीति के गुर, जानें पूरा प्रोग्राम

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
महिलाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस का नया प्लान, इंदिरा गांधी फैलोशिप के जरिए सिखाए जाएंगे राजनीति के गुर, जानें पूरा प्रोग्राम

BHOPAL. महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने नया प्लान शुरु किया है। कांग्रेस ने सुपर शक्ति शी प्रोग्राम लांच किया है। इसके तहत इंदिरा गांधी फैलोशिप शुरु की है। राहुल गांधी के इस महत्वाकांक्षी प्रोग्राम की जिम्मेदारी यूथ कांग्रेस को सौंपी गई है। इस फैलोशिप के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक दी गई है। इस फैलोशिप प्रोग्राम में महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और उनको राजनीति में मौका भी मिलेगा। कांग्रेस उनको संगठन के साथ-साथ चुनावी राजनीति में भी मौका देगी। 



9 महीने की फैलोशिप, साथ में स्टायपेंड



इंदिरा गांधी फैलोशिप प्रोग्राम की टैगलाइन आधी आबादी-पूरा हक रखी गई है। सबसे पहले महिलाओं को इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा जिसके आधार पर इस फैलोशिप के लिए महिलाओं का चयन किया जाएगा। जिनका चयन होगा वे ब्लॉक,जिला स्तर से लेकर भोपाल और दिल्ली तक काम करेंगी। ये प्रोग्राम 9 महीने का है। इसमें महिलाओं को जनसेवा से लेकर राजनीति में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन 9 महीने तक इनको स्टायपेंड भी दिया जाएगा। ये स्टायपेंड करीब 20 हजार रुपए महीने होगा। 9 महीने की ट्रेनिंग के बाद इनको कांग्रेस के संगठन में काम करने का मौका मिलेगा। यहां तक कि उनकी योग्यता के आधार पर उनको चुनावी राजनीति में भी चांस दिया जाएगा। 



कांग्रेस से महिलाओं को जोड़ने का प्लान



दरअसल कांग्रेस अपने से महिलाओं को जोड़ने का नया तरीका अपना रही है। यदि महिलाएं उससे जुड़ती हैं तो कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक फायदा होगा। पार्टी में न सिर्फ महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी बल्कि चुनावों में वोट के रुप में भी फायदा होगा। ये प्लान विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनावों को टारगेट कर बनाया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया कहते हैं कि इस फैलोशिप प्रोग्राम के जरिए महिलाओं की ट्रेनिंग,उनका ओरिएंटेशन किया जाएगा। उनको ये भी सिखाया जाएगा कि राजनीति में किस तरह से काम किया जाता है। इस दौरान उनको स्टायपेंड दिया जाएगा। इससे उनको राजनीति में आने का ज्यादा मौका मिलेगा। कांग्रेस की कोशिश आधी आबादी को पूरा हक दने की है। जिला स्तर पर शक्ति क्लब भी बनाए जाएंगे। जिनमें महिलाओं को जोड़ा जाएगा। 




— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 14, 2023



राहुल गांधी ने की फैलोशिप से जुड़ने की अपील



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं से अपील की है कि वे इंदिरा गांधी फैलोशिप से जुड़ें। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि 'भारत वास्तव में तभी सफल होगा जब महिलाओं को हमारे समाज में समान स्थान मिलेगा। इंदिरा फ़ेलोशिप का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और राजनीति में बदलाव लाना है। उन्हें राजनीति में अपना उचित स्थान लेना चाहिए और भारत की नियति को आकार देना चाहिए- आधी आबादी, पूरा हक।


Bhopal News भोपाल न्यूज Congress Super Shakti Shee program Congress plan for women Indira Gandhi Fellowship stipend will be available with fellowship कांग्रेस का सुपर शक्ति शी प्रोग्राम महिलाओं के लिए कांग्रेस का प्लान इंदिरा गांधी फैलोशिप फैलोशिप के साथ मिलेगा स्टायपेंड