प्रियंका गांधी ने की मां नर्मदा की आरती और ट्विटर पर ट्रेंड किया #विजय_शंखनाद_मध्यप्रदेश, कांग्रेस का प्रचार शुरू

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
प्रियंका गांधी ने की मां नर्मदा की आरती और ट्विटर पर ट्रेंड किया #विजय_शंखनाद_मध्यप्रदेश, कांग्रेस का प्रचार शुरू

JABALPUR. कांग्रेस के मेगा चुनावी प्रचार का आगाज सोमवार को जबलपुर से पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मां नर्मदा की आरती कर किया। सुबह करीब 10:30 बजे जबलपुर पहुचीं प्रियंका ने सबसे पहले ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ 20 मिनट तक नर्मदा पूजन किया। उनके साथ पीसीसी के प्रमुख कमलनाथ समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रियंका के पहुंचने से पहले जबलपुर को हनुमान जी की गदा से सजाया गया। इसके साथ ही यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। 



जितना प्रयास कांग्रेस का मैदान पर दिखा उतनी ही पार्टी की प्रजेंस सोशल मीडिया पर भी नजर आई। पार्टी का #विजय_शंखनाद_मध्यप्रदेश दिन में ट्विटर पर सबसे ऊपर नजर ट्रेंड करता नजर आया। इसके साथ ही ट्विटर पर कांग्रेस नेताओं के समर्थन में पोस्टर भी नजर आए। पोस्टर में बीजेपी की योजनाओं के खिलाफ टिप्पणियां थीं। 



खबर अपडेट हो रही है…



priyanka gandhi प्रियंका गांधी Jabalpur जबलपुर election campaign चुनाव प्रचार