ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी, सिंह को खुद करना पड़ा बीचबचाव, कार में भी तोड़फोड़

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी, सिंह को खुद करना पड़ा बीचबचाव, कार में भी तोड़फोड़

जितेंद्र सिंह, Gwalior. ग्वालियर में प्रियंका गांधी का दौरा होना है लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस की गुटबाजी और आपसी द्वंद उस वक्त सामने आ गया जब पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्द्धन सिंह के स्वागत के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई और कार के शीशे भी फोड़े गए। हालात इतने खराब हुए कि खुद जयवर्द्धन सिंह को बीचबचाव करने आगे आना पड़ा। पूरा विवाद वर्चस्व की लड़ाई का बताया जा रहा है। जयवर्द्धन सिंह के आगमन के दौरान अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी भी मौके पर मौजूद थे, जिनके सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 



ऐसे घटा घटनाक्रम



जब पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्वालियर दौरे पर पहुंचे, इस दौरान नेताओं में जयवर्धन सिंह के स्वागत सत्कार की होड़ मच गई।नौबत हाथापाई और तोड़फोड़ तक आ गई, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जब रेलवे स्टेशन से उतर कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह के सेंट्रल पार्क होटल पहुंचे, इस दौरान कांग्रेसी नेता यहां पर भी उनके स्वागत करने के लिए काफी संख्या में होटल में पहुंच गए, इस दौरान पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे और युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव और कांग्रेस के ही युवा नेता माठू यादव आपस में उलझ गए, इसके बाद उनके समर्थकों ने दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, माठू यादव के समर्थकों ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव की गाड़ी में तोड़फोड़ की इस दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए लाठी-डंडे भी निकल आए हॉकी भी निकल आई, जूतम पैजार शुरू हो गई, इस घटना की जानकारी होटल में बैठे लाखन सिंह यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह को लगी तो वे बीच-बचाव करने पहुंचे इस घटना के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी अफसोस जताया।




  • यह भी पढ़ें 


  • पेशाब कांड का आरोपी प्रवेश शुक्ला हुआ गिरफ्तार, थाने में भी अकड़ कर चलता हुआ दिखा



  • पूर्व मंत्री के भतीजे के गुट के साथ झड़प




    बताया जा रहा है कि पूरा विवाद पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय सिंह और एक अन्य कांग्रेसी नेता माटू यादव के समर्थकों के बीच हुआ। दोनों ही सिटी सेंटर स्थिति सेंट्रल पार्क होटल के बाहर गुट जयवर्द्धन सिंह के स्वागत के लिए पहुंचे थे कि इसी बीच दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि यादव के गुट के समर्थकों ने संजय सिंह की कार का शीशा तक तोड़ डाला। 



    वीडियो देखें- 




    कार में भी तोड़फोड़ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह आपस में भिड़े कांग्रेसी ग्वालियर न्यूज car also vandalized former minister Jayawardhan Singh Congressmen clashed with each other Gwalior News
    Advertisment