जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह बना, देश-विदेश में किया जा रहा पसंद

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह बना, देश-विदेश में किया जा रहा पसंद

JODHPUR. राजस्थान के जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह बनाया गया है। 'भारत' के पहले लोगो को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में लगवाने के लिए सौंपा गया है। इस लोगो को बिजनेसमैन हिम्मत सिंह सोलंकी ने बनाया है। इसकी डिजाइन भी उन्होंने खुद तैयार की है और इसे जोधपुरी पत्थर से बनाया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी को गिफ्ट किया चिन्ह-

बता दें कि इस स्मृति-चिन्ह को बनाने वाले हिम्मत सिंह सोलंकी भगवान राम के बहुत बड़े भक्त हैं। वह 11 सितंबर को राम के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे। इस दौरान वह अपने साथियों संग दूसरे दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय से मिलेन पहुंचे। उन्होंने चंपत राय को वह स्मृति चिन्ह तोहफे में दिया। चंपत राय को यह तोहफा बहुत पसंद आया और उन्होंने इसे अयोध्या के कारसेवकपुरम में रखवाया है। अब यह लोगो वायरल हो रहा है, जिसके लिए सोलंकी को देश-विदेश से ऑफर आ रहे हैं।

भारत' स्मृति चिन्ह कैसे बना-

'भारत' का यह स्मृति चिन्ह 12 इंच गुणा 12 इंच आकार में गोलाकार पत्थर से बनाया गया है। इसके बीच में हिंदी में भारत लिखा है और उसके ऊपर अशोक चक्र बना हुआ है। स्लोगन के रूप में ऊपर 'हमारा देश, हमारा नाम' लिखा है। नीचे 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के नाम का स्लोगन लिखा है। बता दें कि इसका कुल वजन करीब सात किलो से ज्यादा है। इसको बनाने के लिए सोलंकी और उनकी टीम ने पहले इसका डिजाइन कंप्यूटर पर बनाया था। बता दें कि हिम्मत सिंह सोलंकी मंदिरों में होने वाली नक्काशी के लिए कई सालों से काम कर रहे हैं।

Ayodhya Ram Temple अयोध्या राम मंदिर 'भारत' का स्मृति-चिन्ह जोधपुर में देश का पहला 'भारत' का स्मृति-चिन्ह 'भारत' का पहला लोगो memento of 'Bharat' country's first memento of 'Bharat' in Jodhpur First logo of 'Bharat'