उमरिया में पद्मश्री जोधइया का मकान नहीं बनने दे रहे दबंग, PM से गुहार लगाने के बाद हुआ था स्वीकृत, गालीगलौज कर बेटे से की मारपीट

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
उमरिया में पद्मश्री जोधइया का मकान नहीं बनने दे रहे दबंग, PM से गुहार लगाने के बाद हुआ था स्वीकृत, गालीगलौज कर बेटे से की मारपीट

Umaria. उमरिया में पद्मश्री का सम्मान पा चुकी जोधइया बैगा इलाके के दबंगों से परेशान हैं। इलाके के दबंग उनका मकान नहीं बनने दे रहे। जोधइया की मानें तो दबंगों ने उनके घर आकर गाली-गलौज की, बेटे के साथ मारपीट की और काम रुकवा दिया है। पद्मश्री जोधइया बैगा की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जितेंद्र सोलंकी, मृगेंद्र सिंह, संजू यादव समेत एक अन्य पर यह कार्रवाई की है। 



जनजातीय चित्रकला से आई थी सुर्खियों में




उमरिया की जोधइया अम्मा जनजातीय चित्रकला से उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान अम्मा ने एक अदद मकान की गुहार लगाई थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके मकान को स्वीकृति भी मिल गई थी। आरोप है कि मकान का काम शुरु होते ही इलाके के दबंग उन्हें परेशान करने लगे। दरअसल जिस जमीन पर जोधइया का मकान बन रहा है, दबंग उस पर अपना अधिकार बता रहे हैं। फिलहाल गाली-गलौज और मारपीट के चलते पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 




  • यह भी पढ़ें      


  • जैन तीर्थो पर अतिक्रमण से नाराज जैन संतों की दो टूक, बोले- 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जैन समाज, वीडियो जारी कर दी चेतावनी



  • एसडीओपी नागेंद्र सिंह ने बताया है कि जितेंद्र सिंह सोलंकी समेत अन्य 3 आरोपी जोधइया बाई की जमीन पर अवैध कब्जा करने की फिराक में थे। जोधइया के परिवार के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों को गिरफ्तार किया गया हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। जोधइया बैगा जनजाति से ताल्लुक रखती हैं, ऐसे में मारपीट, जमीन पर कब्जा करने के आरोप में आरोपियों पर मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 




    नाती के साथ रहती हैं जोधइया




    पद्मश्री जोधइया बैगा के दो बेटे हैं, जिनके मकान बन चुके हैं, जोधइया अपने बड़े बेटे के पुत्र यानि अपने नाती के साथ रहती हैं। परिवार के सभी लोग जनजातीय चित्रकला में रुचि रखते हैं। वे अम्मा से इस हुनर की बारीकियां भी सीखते हैं। परिवार ने इस मामले में कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर जाकर शिकायत भी थी लेकिन उस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब मारपीट की घटना घटित हो गई, उसके बाद भी मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गई है। 




     


    दबंगों से परेशान जोधइया पद्मश्री जोधइया बैगा Umaria News Jodhaiya beaten up Jodhaiya troubled by bullies Padmashree Jodhaiya Baiga उमरिया न्यूज़ जोधइया से मारपीट