पूर्व सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ किसने किया मानहानि केस

Rahul Garhwal | Jan 20, 2024, 22:15 IST
Share
पूर्व सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ किसने किया मानहानि केस
पूर्व सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ किसने किया मानहानि केस

पूर्व सीएम शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानि केस दर्ज।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबलपुर की MP-MLA विशेष कोर्ट ने 10 करोड़ की आपराधिक मानहानि मामले में मुकदमा दर्ज किया। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के परिवाद पर ये मुकदमा दर्ज हुआ है।

लगातार हुई बयानबाजी से दायर परिवाद

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने ये परिवाद तब दायर किया जब पंचायत चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद लगातार बयानबाजी की जा रही थी। रोटेशन का पालन न होने पर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया रद्द की गई थी, लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण के ही चुनाव कराने के निर्देश दिए थे, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विवेक तन्खा सहित तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर लगातार बयान दिए थे। इन बयानों को विवादित और छवि धूमिल करने जैसे बयान करार देते हुए विवेक तन्खा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाने के आदेश

परिवाद में सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने उन्हें लेकर की गई टिप्पणियों से संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया में किए गए कमेंट्स का ब्यौरा भी अदालत को दिया है। इसके बाद जबलपुर की MP-MLA विशेष अदालत ने बयान दर्ज करने के साथ ही धारा-500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh High Court
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • defamation case
  • मानहानि केस
  • State President VD Sharma
  • प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव
  • Madhya Pradesh Panchayat Elections
  • Former CM Shivraj
  • पूर्व सीएम शिवराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा