भोपाल में लोकायुक्त जांच में घिरे मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नारेबाजी-प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
भोपाल में लोकायुक्त जांच में घिरे मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नारेबाजी-प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग

Bhopal. प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह पर लोकायुक्त की जांच चल रही है, लोकायुक्त ने 8 अगस्त तक उन्हे जवाब पेश करने कहा है। भूपेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं वहीं विपक्ष इस मौके को हाथ से जाने नहीं दे रहा। शुक्रवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले का घेराव किया। गेट के बाहर इकट्ठा संगठन कार्यकर्ताओं नेताओं ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। संगठन ने नगरीय प्रशासन मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। 



आधे घंटे दिया धरना



युवा कांग्रेस के करीब 20-25 कार्यकर्ता शाम के वक्त चार इमली इलाके में स्थित भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर पहुंचे। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी और एनएसयूआई के रवि परमार की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ता बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। करीब आधे घंटे तक भूपेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। बता दें कि महाकाल लोक में मूर्तियों के टूटने के बाद से ही मंत्री भूपेंद्र सिंह पर कई सवालिया निशान लग रहे थे, जिसके बाद लोकायुक्त ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी। 




  • यह भी पढ़ें 


  • इंस्टाग्राम फेम डांसर तरुण नामदेव ने मांगी माफी, पशुपतिनाथ मंदिर में बनाया था डांस का वीडियो, वायरल होने पर मचा था हंगामा



  • जांच प्रभावित करने का दिया हवाला




    युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी का कहना है कि महाकाल लोक में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। जिस पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। भूपेंद्र सिंह मंत्री पद पर रहते हुए लोकायुक्त जांच को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा बेहद जरूरी है। त्रिपाठी ने कहा कि नैतिकता के आधार पर भूपेंद्र सिंह को इस्तीफा देना चाहिए साथ ही मामले की जांच सीबीआई या ईडी से कराई जानी चाहिए। 



    पुलिस की सख्ती के बाद खत्म हुआ धरना



    इधर जैसे ही मंत्री के बंगले के बाहर युवा कांग्रेस का जमावड़ा होने की खबर पुलिस को मिली तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर तक तो पुलिस समझाइश से काम चलाती रही, लेकिन जैसे ही पुलिस ने सख्ती शुरू की सभी कार्यकर्ता धरने से उठ गए। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मंत्री बंगले में मौजूद नहीं हैं, यह तो सांकेतिक धरना था हालांकि संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि भूपेंद्र सिंह ने इस्तीफा नहीं दिया तो आने वाले वक्त में उग्र आंदोलन किया जाएगा। 




     


    यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन लोकायुक्त जांच में घिरे मंत्री भूपेंद्र सिंह मिनिस्टर Youth Congress protest Bhopal News Minister surrounded by Lokayukta investigation Bhupendra Singh Minister भोपाल न्यूज़