देवास जिपं अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया ने बताई BJP में जाने की वजह, कहा- कांग्रेस में नहीं हो रही थी इज्जत, पूर्व मंत्री पर लगाया आरोप

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
देवास जिपं अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया ने बताई BJP में जाने की वजह, कहा- कांग्रेस में नहीं हो रही थी इज्जत, पूर्व मंत्री पर लगाया आरोप

DEWAS. देवास में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया हैं। बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देवास पहुंची लीलाबाई और उनके पति भेरूलाल अटारिया ने कांग्रेस और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मेरी इज्जत नहीं हो रही थी। क्षेत्र के विकास के लिए मैंने कांग्रेस को छोड़ा है। बीजेपी के साथ रहकर क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। इसलिए बीजेपी में शामिल हुई हूं।





पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर लगाए गंभीर आरोप





शनिवार को देवास पहुंचने पर विधायक गायत्रीराजे पवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया और उनके पति भेरूलाल अटारिया का स्वागत किया। भेरूलाल अटारिया ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि  “पूर्व मंत्री को मेरे सोनकच्छ क्षेत्र में जाने से तकलीफ होती थी। उन्होंने क्षेत्र में जाने पर मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उनके कारण न तो मैं उस क्षेत्र में जाता था। और न जिला पंचायत में जा पाता था। 





पार्टी फंड के नाम पर कांग्रेस ने लिए 50 लाख रुपए 





मीडिया से चर्चा करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि “पार्टी फंड के नाम से हमसे कांग्रेस पार्टी ने 50 लाख रुपए लिए गए, वह रुपए कहां दिए हैं, मुझे बताया नहीं, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मुझे मेरी पत्नी के साथ बैठने के लिए विधायक प्रतिनिधि तक नहीं बनाया। 





टिकट मांगने पर पति को किया जा रहा था परेशान





जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद लीलाबाई भेरूलाल अटारिया को सरकारी बंगला, ड्राइवर, गाड़ी और भी कई सुविधाएं नहीं मिल रही थी।  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ उन्होंने इसके लिए आवाज भी उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इतना ही नहीं उनके पति आष्टा से कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रहे थे। इसके चलते उन्होंने कुछ महीने पहले ही आगर में पदस्थ रहते हुए ASI पद से इस्तीफा भी दे दिया था। अब BJP शामिल होने बाद भेरूलाल अटारिया के सोनकच्छ से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात जोरों पर है। भेरूलाल ने कहा कि आज विकास की बात हो रही है। बीजेपी के राज में राष्ट्रहित की बात हो रही है। मोदी में बहुत सारी बातें है। महिलाओं के सम्मान की बात हो रही है। मैंने देखा, बीजेपी जनहितैषी काम कर रही है। इन सब से प्रेरित होकर हमने बीजेपी का दामन थामा है। 





आरोपों पर कांग्रेस ने किया पलटवार





जिला पंचायत अध्यक्ष और पति के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने उनके आरोपों पर जवाब दिया है। देवास कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं, उन्हें चुनाव लड़ना था। BJP ने लालच देकर पार्टी में शामिल किया है, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। अब उन्हें बंगला,गनमैन,सुविधाएं भी मिल जाएगी। 



MP News Former Minister Sajjan Singh Verma विधायक गायत्री राजे पवार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा देवास जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया लीलाबाई अटारिया बीजेपी में शामिल MLA Gayatri Raje Pawar Dewas District Panchayat President Lilabai Ataria Lilabai Ataria joins BJP एमपी न्यूज