छत्तीसगढ़ में धोनी के फैन ने अपनी शादी के कार्ड में छपवाई धोनी की फोटो, माही तक कार्ड पहुंचाने की अपील, फोटो वायरल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में धोनी के फैन ने अपनी शादी के कार्ड में छपवाई धोनी की फोटो, माही तक कार्ड पहुंचाने की अपील, फोटो वायरल

RAIGARH. क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। धोनी की काफी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। उनके लाखों चाहने वाले है। फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते है। कभी-कभी तो फैंस अपने चाहने वालों की एक झलक के लिए किसी भी हद तक चले जाते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से आया है। यहां पर धोनी के एक फैंस ने दीवनगी की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी शादी के कार्ड पर धोनी की फोटो छपवाई है। इसके अलावा उनकी जर्सी नंबर को भी लिखवाया है। साथ ही ये शादी कार्ड धोनी तक पहुंचाने की अपील भी की है। ये शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।





महेंद्र सिंह धोनी का जबरा फैन





दरअसल रायगढ़ में रहने वाले दीपक पटेल महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन है। दीपक की 5 से 7 जून तक शादी है। उन्होंने अपनी शादी के कार्ड में धोनी की तस्वीर छपवाई है। दीपक धोनी को अपना शादी का कार्ड देना चाहते हैं और उनकी शुभकामनाएं पाना चाहते हैं। ये कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस शादी कार्ड में दीपक ने आगे और पीछे में धोनी के फोटो लगवाई है। साथ ही जर्सी नंबर-7 भी लिखवाया है। बता दें, दीपक बचपन से ही धोनी को अपना आदर्श मानता है और वह भी क्रिकेट खेलता है। उन्होंने धोनी को देखकर ही कप्तानी की बारीकियां सीखी हैं। 





ये खबर भी पढ़िए...











धोनी को अपना आदर्श मानता है दीपक





दीपक की शादी का ये कार्ड सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड में देखा जा सकता है कि धोनी के फोटो के साथ ही जर्सी नंबर और उनका नाम प्रिंट करवाया गया है। सोशल मीडिया पर यूं तो शादी के कार्ड से जुड़ी कई फोटो और वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, जिनमें कई बार लिखी हुई कुछ लाइंस और बातें लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। लेकिन दीपक का ये शादी का कार्ड सोशल मीडिया  पर चर्चा का विषय बन गया है।



 



Mahendra Singh Dhoni शादी के कार्ड में छपवाई माही की फोटो धोनी का जबरा फैन Mahi photo printed in the wedding card huge fan of Dhoni छत्तीसगढ़ न्यूज महेंद्र सिंह धोनी Chhattisgarh News