हरियाणा में दिग्विजय चौटाला बोले- हम चमगादड़ सही, कर्ण-अर्जुन कोहिनूर के हीरे, चाचा का व्यक्तित्व और शब्दावली भाइयों में आई

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
हरियाणा में दिग्विजय चौटाला बोले- हम चमगादड़ सही, कर्ण-अर्जुन कोहिनूर के हीरे, चाचा का व्यक्तित्व और शब्दावली भाइयों में आई

CHANDIGARH. हरियाणा के अंबाला में जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने चचेरे भाई और इनेलो नेता अर्जुन चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने अर्जुन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अर्जुन के कहे अनुसार हम चमगादड़ सही, मगर मेरे चचेरे भाई कर्ण और अर्जुन तो कोहिनूर के हीरे के समान हैं।





'हीरे-मोती जैसे भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं'





दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मैं अपने हीरे मोती जैसे भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मुझे खुशी होगी अगर वे दोनों खुद भी कामयाब हों और अपनी पार्टी को भी कामयाब करें।





'दोनों भाई चाचा के पदचिन्हों पर चल रहे हैं'





दिग्विजय चौटाला ने राजनीति में भाषा की गरिमा और व्यक्तिगत आरोपों के सवाल पर कहा कि मेरे ये दोनों भाई मेरे चाचा अभय सिंह चौटाला के राजनीतिक पदचिन्हों पर चल रहे हैं। लूट खसोट, गुंडागर्दी, अभद्र व्यवहार और भद्दी शब्दावली अब उनके भाइयों के व्यक्तित्व में भी आ गई है।





अर्जुन चौटाला ने क्या दिया था बयान





इनेलो की हरियाणा परिवर्तन यात्रा के दौरान ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा था कि जजपा को गठबंधन चाहिए, गठबंधन गया तो महकमे चले जाएंगे, महकमे गए तो रुपए कहां से कमाएंगे। ये गठबंधन नहीं मजबूरी है, छोड़ देंगे तो केस हो जाएंगे। ये डरे आदमी हैं और जो डर जाते हैं, वे दब जाते हैं।



Politics of Haryana दिग्विजय का अर्जुन पर पलटवार इनेलो नेता अर्जुन चौटाला जेजेपी के दिग्विजय चौटाला Digvijay hit back at Arjun INLD leader Arjun Chautala Digvijay Chautala of JJP हरियाणा की राजनीति