गुरु गोलवलकर का पोस्टर ट्वीट करने कोे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
गुरु गोलवलकर का पोस्टर ट्वीट करने कोे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज

BHOPAL. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को निशाने पर लेते रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर संघ को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक पोस्टर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “ गुरु गोलवलकर जी के दलितों पिछड़ों और मुसलमानों के लिए व राष्ट्रीय जल जंगल व जमीन पर अधिकार पर क्या विचार थे अवश्य जानिए।” दिग्विजय सिंह की गुरु गोलवलकर को लेकर की गई टिप्पणी पर इंदौर के तुकोगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।







— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 7, 2023





पहले भी लेते रहे हैं निशाने पर





दिग्विजय सिंह संघ और बीजेपी को निशाने पर लेते रहे हैं। इससे पहले मार्च में उन्होंने कहा था-मुझे संघ से कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते वे उनके कुछ सवालों का जवाब दे दें। दिग्विजय सिंह ने संघ से सवाल उस समय पूछे थे जब 2025 में शताब्दी वर्ष मनाने को लेकर पानीपत में संघ की बैठक चल रही थी। इस बैठक के पहले संघ के बड़े नेताओं ने संकेत दिया था कि संघ में महिलाओं की एंट्री से जुड़ा फैसला लिया जा सकता है। दुर्गा वाहिनी के अलावा संघ की शाखाओं में महिलाओं को प्रवेश देने पर बैठक में चर्चा होने की बात कही गई थी। इसी चर्चा के बीच दिग्विजय सिंह ने पूछा था, "क्या संघ बदल रहा है? क्या संघ महिलाओं और गैरहिंदुओं को संघ में प्रवेश देगा? क्या संघ का पंजीयन होगा? क्या संघ का बैंक अकाउंट होगा? क्या संघ में सरसंघचालक के पद पर महिला/गैर हिंदू का चयन/मनोनयन हो सकेगा? क्या संघ “हिंदू राष्ट्र” की मांग पर कायम रहेगा? क्या संघ को भारतीय संविधान पर भरोसा है? यदि वे इन प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर दें तो मुझे संघ से कोई आपत्ति नहीं होगी।





बीजेपी नेता डॉ. हितेश वाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया





मध्य प्रदेश बीजेपी के स्टेट स्पोक्समैन डॉ. हितेश वाजपेयी ने  दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, " कब तक सफेद झूठ बोलेंगे राजा साब ?



एक स्वयंसेवक को जातीय व्यवस्था से अलग तैयार किया जाता है और इसलिए संघ मे "एक स्वयंसेवक, एक गणवेश" की परंपरा है !परंतु आपको तो जाकिर नायक जैसा दरिन्दा पसंद है न ?







— Dr.Hitesh Bajpai MBBS (@drhiteshbajpai) July 8, 2023





गोलवलकर जी पर टिप्पणी को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर FIR





publive-image





सोशल मीडिया फेस बुक और ट्वीटर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से द्वितीय सरसंघ चालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर की तस्वीर के साथ मिथ्या एवम अनर्गल पोस्ट प्रसारित करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ तुकोगंज थाना इंदौर में धारा 153 ए, 469 ,500,505 आइपीसी के तहत अपराध क्रमांक 311 /23 दिनांक 8/7/23 को दर्ज किया है। 





वीडियो देखें- 







BJP संघ बीजेपी गुरु गोलवलकर sangh guru glovalkar Digvijay Singh दिग्विजय सिंह