CM हाउस घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज, कार्यकर्ता का सिर फूटा

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
CM हाउस घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठी चार्ज, कार्यकर्ता का सिर फूटा

BHOPAL. मप्र की पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान वॉटर कैनन का उपयोग भी किया गया। कांग्रेस नेता CM हाउस का घेराव करने के लिए निकले थे। रोशनपुरा चौराहे से कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी और कर्मचारी चयन मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। CM हाउस पहुंचने से पहले ही वॉटर कैनन का यूज कर कार्यकर्ताओं को पीछे हटा दिया गया।



पुलिस ने खदेड़ दिया




publive-image

पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा




पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर CM हाउस का घेराव करने जा रहे जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाणगंगा चौराहा पर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर जब आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर उन्हें खदेड़ दिया।



विधायक पीसी शर्मा ने क्या कहा ?



कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा, 'हम CBI जांच की मांग कर रहे हैं। सरकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस को भेजकर लाठीचार्ज कराया गया है। पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन से भगदड़ मचाई। कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को गंभीर चोट आई है। महक राणा को भी काफी चोट लगी है। 25 से 50 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।'



एडिशनल DCP राजेश सिंह भदौरिया क्या बोले ?




publive-image

लाठीचार्ज में भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना की आंख के नीचे लगी चोट




बता दें कि मोनू सक्सेना ने हाल ही में भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला है। उनकी आंख के नीचे चोट आई है। विधायक के आरोप पर एडिशनल DCP राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया। बैरिकेड गिराने पर सभी घायल हुए हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोट आईं हैं। सभी को इलाज के लिए भेजा गया है।


पुलिस का लाठीचार्ज भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी police lathi charge Congress protest in Bhopal Disturbance Patwari recruitment exam