भोपाल में राखी के चलते 30 अगस्त को सिटी बसों में महिलाओं को करने मिलेगा मुफ्त सफर, रात 9 बजे तक नहीं वसूला जाएगा किराया

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
भोपाल में राखी के चलते 30 अगस्त को सिटी बसों में महिलाओं को करने मिलेगा मुफ्त सफर, रात 9 बजे तक नहीं वसूला जाएगा किराया

BHOPAL. रक्षाबंधन पर भोपाल में अपने भाईयों के घर जाने के लिए महिलाओं को सिटी बस की सवारी करने पर किराया नहीं देना पड़ेगा। नगर सत्ता ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को यह उपहार दिया है। बुधवार को बहनों के लिए सिटी बसें पूरे दिन मुफ्त रहेंगी। बता दें कि भोपाल में 368 सिटी बसें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने सड़कों पर दौड़ती हैं। 





बीसीएलएल देगी मुफ्त सेवा





रक्षाबंधन पर भोपाल में बीसीएलएल यानि भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने महिलाओं और युवतियों को मुफ्त बस सेवा देने वाली है। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक बहनें निशुल्क इस सेवा का लाभ उठा सकेंगी। भोपाल की मेयर मालती राय ने यह ऐलान किया है। बीते साल भी रक्षाबंधन पर यह सुविधा दी गई थी। 





रोजाना 1.5 लाख सवारियां बैठती हैं बसों में





बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक भोपाल शहर में सिटी बसें एक दिन में 1.5 लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं। इनमें करीब 40 फीसदी महिलाएं यात्रा करती हैं। महिलाओं के अलावा छात्रों और नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी यह बसें आवागमन का साधन हैं। इन बसों में 7 रुपए से 42 रुपए तक का किराया वसूला जाता है। भोपाल में 25 रूट पर यह सिटी बसें दौड़ती हैं। जिसके जरिए पूरा शहर कवर हो जाता है। 





हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी





बीसीएलएल ने रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं-युवतियों के लिए यात्रा मुफ्त कर दी है। यदि उन्हें सफर के दौरान कोई शिकायत हो तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। महिलाएं कॉल सेंटर नंबर- 9752399966 पर कॉल करके संपर्क कर सकती हैं। 





शहर से लगे क्षेत्रों में भी सफर





सिटी बसों के जरिए लोग मंडीदीप और भोजपुर तक सफर करते हैं, रक्षाबंधन पर इन क्षेत्रों तक आवागमन भी महिलाओं और युवतियों के लिए मुफ्त रखा गया है। इसके अलावा ये बसें बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी तक लोगों को गंतव्य तक पहुंचाती हैं। 



Bhopal News भोपाल न्यूज़ Gifts to sisters on Rakhi free ride in city bus mayor announced राखी पर बहनों को उपहार सिटी बस में मुफ्त सवारी महापौर ने किया ऐलान