दुर्ग में पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग गश्त अभियान, 215 फ़रार आरोपियों को पकड़ा, 17 थाना प्रभारी और 100 से ज्यादा जवान रहे शामिल

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
दुर्ग में पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग गश्त अभियान, 215 फ़रार आरोपियों को पकड़ा, 17 थाना प्रभारी और 100 से ज्यादा जवान रहे शामिल

नितिन मिश्रा, DURG-BHILAI. दुर्ग जिलें में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने सालों से फरार 215 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस विभाग ने इसके लिए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान शुरू किया। इस अभियान में 5 राजपत्रित अधिकारी, 17 थाना प्रभारी और 100 से ज्यादा जवान शामिल रहें। 




लम्बे समय से फ़रार आरोपियों को पकड़ने चलाया अभियान 



मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कप्तान शलभ कुमार सिन्हा ने  दुर्ग ज़िले में लंबे समय से फरार वारंटियों के संबंध बैठक की। बैठक में वारंटियों को गिरफ्तार करने लिए टीम को निर्देश दिया गया। इसके लिए विशेष तौर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस की टीम ने 17 घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद 215 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बारिश, भूख , प्यास को दरकिनार कर अभियान को सफल बनाया है। 



31 साल पुराना वारंटी पकड़ाया



मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात 10 बजे से पुलिस की टोली वारंटियों को पकड़ने निकल पड़ी। पुलिस ने इसी कार्रवाई में 31 साल से फरार वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। जिसके बाद जिला दुर्ग के शहरी क्षेत्र के सभी थाना और चौकी प्प्रभारियों के द्वारा रात 10 बजे से चलाए गए इस अभियान में कुल 215 वारंटियों को पकड़ा गया। इसके अलावा गुंडे-बदमाशों और उनके ठिकानों को भी चेक किया गया। शहर के थानों में वारंट के लंबित मामलो की वजह से न्यायालय में प्रकरण लंबित थे। इस कार्रवाई के बाद पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा।


रायपुर न्यूज कॉम्बिंग गश्त अभियान पुलिस ने फरार आरोपीयों को किया गिरफ्तार दुर्ग-भिलाई स न्यूज Combing Patrol Campaign Polics Arressted Absconding Accuseds Raipur News Durg-Bhilai News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News