छत्तीसगढ़ में फिर भूकंप, पेंड्रा-मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर और कोरबा के कई इलाकों में लगे झटके, दहशत ऐसी कि लोग घर से निकले बाहर

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में फिर भूकंप, पेंड्रा-मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर और कोरबा के कई इलाकों में लगे झटके, दहशत ऐसी कि लोग घर से निकले बाहर

PENDRA/KORBA. छत्तीसगढ़ में आज एक फिर भूकंप आया है। जानकारी के अनुसार पेंड्रा, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर और कोरबा के कई इलाकों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि गौरेला पेंड्रा मरवाही समेत इन इलाकों में 9.10 बजे से झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। बता दें कि इसका असर गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी महसूस किया गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। एनसीएस के मुताबिक भूकंप की गहराई पांच किलोमीटर दर्ज की गई है।



कई इलाकों में लगे झटके



जानकारी के अनुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही के कई इलाकों में सुबह 9:09 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके अफरातफरी मच गई। हालांकि अभी इस घटना से किसी के हताहत होने से नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि भूकंप का केंद्र कहां और तिव्रता कितनी थी। वहीं, भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि यह दशहत कुछ ही देर था। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह झटके कुछ सेकंड का ही था, इसलिए बहुत से लोगों का पता ही नहीं चला। 



ऐसे आता है भूकंप



इस मामले में मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि धरती के अंदर कुल सात प्लेट्स हैं और ये प्लेट्स चलायमान रहती हैं। जहां प्लेट आपस में टकराती हैं, उन्हें फाल्ट जोन कहते हैं। जब प्लेट टकराती हैं तो ऊर्जा बाहर निकालने की कोशिश करती है। इससे जो हलचल होती है वही भूकंप बन जाता है। भूकंप का केंद्र सतह से जितना नजदीक होता है तबाही उतनी ज्यादा होती है। हालांकि इसका क्षेत्रफल कम हो जाता है।

 


कई इलाकों में लगे झटके पेंड्रा-मनेंद्रगढ़ में भूकंप छत्तीसगढ़ में भूकंप tremors felt in many areas earthquake in Pendra-Manendragarh Earthquake in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News
Advertisment