जबलपुर से कांग्रेस अपने सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे के साथ बढ़ रही, प्रियंका के आने से पहले शहर में जगह-जगह लगाई गईं गदा

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
जबलपुर से कांग्रेस अपने सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे के साथ  बढ़ रही, प्रियंका के आने से पहले शहर में जगह-जगह लगाई गईं गदा

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हनुमान जी की एंट्री हो गई है। प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे से ठीक पहले कांग्रेस ने आदि शंकराचार्य चौक में 30 फीट ऊंची गदा सजाई है। इसे कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर तेजी से बढ़ने की तरह देखा जा रहा है। माना जा रहा था कि भाजपा अपने चिरपरिचित अंदाज में हिंदुत्व के एजेंडे को सबसे आगे रखते हुए बढ़ेगी। लेकिन, छत्तीगढ़ और कर्नाटक की तरह यहां भी कांग्रेस भाजपा के हिंदुत्व को हैईजैक करती दिख रही है।





हनुमान भक्त हैं कमनलाथ





कमलनाथ के हनुमान भक्त और सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडा के तहत गदा का प्रदर्शन किया गया है। केके मिश्रा (मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष) के मुताबिक हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई हैं। कांग्रेस इन्हें न्याय की विजय का प्रतीक बता रही है। आदि शंकराचार्य चौक में गदा सजाने वाले पश्चिम विधानसभा से विधायक तरुण भनोत ने कहा कि बीजेपी ने भगवान श्रीराम के नाम का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी की गदा कर्नाटक में जिस तरह चली है उससे साफ हो गया कि भगवान किसके साथ हैं। अब वही गदा मध्य प्रदेश में भी चलने जा रही है।





कर्नाटक चुनाव में हुआ था बजरंगबली के नाम पर विवाद





कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली के नाम पर खूब विवाद हुआ था। चुनाव के में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से बजरंग बली का नाम लेकर वोट देने की अपील की थी। लेकिन, यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।  वैसे विवाद की वजह कांग्रेस का यह कहना था कि वो सत्ता में आई तो बजरंग दल को बैन कर देगी। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने इसे बजरंगबली का अपमान बताते हुए चुनावी मुद्दा बनाया था।



 



mp election मप्र चुनाव gada गदा