रतलाम में प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने के विरोध में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पूनम पंडित हुईं शामिल, सरकार पर साधा निशाना

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
रतलाम में प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने के विरोध में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पूनम पंडित हुईं शामिल, सरकार पर साधा निशाना

आमीन हुसैन, RATLAM. प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात कर लगाने से नाराज किसानों ने बुधवार, 23 अगस्त को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में क्षेत्रीय किसान नेता  डीपी धाकड़ और संयुक्त किसान मजूदर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित ने संबोधित किया। पूनम ने प्याज पर लगाए गए निर्यात कर को 'जजिया कर' करार दिया।



ट्रैक्टर रैली निकाली



 पूनम  किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है इसी के तहत में बुधवार को रैली में शामिल हुईं। रैली का सब्जी मंडी में समापन हुआ। समापन के दौरान पूनम पंडित ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर किसानों को संबोधित किया। पूनम पंडित ने किसानों में जोश भरते हुए उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।



 निर्यात शुल्क जब तक वापस नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा



पूनम ने कहा किसान देश की रीड है। जब देश में जीडीपी बहुत निचले स्तर पर पहुंच गई थी। तब किसान ही थे जिन्होंने जीडीपी ऊपर उठाई थी। उन्होंने कहा कि प्याज पर निर्यात शुल्क को जब तक सरकार वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।  उन्होंने कहा कि मप्र सरकार ने किसानों पर डंडे चलाए या किसी किसान को जेल में डाला तो जेल भरो आंदोलन होगा। किसानों से एक जुट होकर इस लड़ाई को जारी रखने को कहा। साथ ही अगली बार नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए किसान महिलाओं को भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल करने की अपील की है। 



ये प्रमुख रूप से हुए शामिल



आंदोलन में मुख्य रूप से संजय पाटीदार, राजेश पुरोहित, सुरेश पाटीदार, अशोक पाटीदार, लाल जलवासा, विनोद धाकड़ यूसुफ पठान, असलम मेल, भगवती लाल पाटीदार, डेलनपुर, अरविंद पाटीदार, निखिलेश प्रजापति, प्रकाश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।  किसानों ने हाथों में तक्तियां लिए ट्रैक्टर से रैली निकाली।

 


मध्यप्रदेश न्यूज रतलाम समाचार Ratlam News रतलाम में किसान ट्रैक्टर रेली पूनम पंडित Madhya Pradesh News प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात कर के विरोध में रैली Farmers tractor rally in Ratlam Poonam Pandit Rally against 40 percent export tax on onions
Advertisment