झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील झा के खिलाफ आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, सस्पेंड 

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील झा के खिलाफ आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, सस्पेंड 

JHABUA. आदिवासी बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील झा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की गई है। डिप्टी कलेक्टर सुनील झा के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इधर इंदौर कमिश्नर ने इस मामले में झा को सस्पेंड कर दिया है।



अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज

झाबुआ कोतवाली थाना की महिला उपनिरीक्षक वर्षा सोलंकी ने बताया कि झाबुआ के नवीन कन्या आश्रम में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सुनील झा  पर यह हरकत करने का आरोप वहां कि अधीक्षक निर्मला  झरबड़े की सूचना पर लगाया गया है। निर्मला झरबड़े के अनुसार 9 जुलाई को डिप्टी कलेक्टर सुनील झा आकस्मिक निरीक्षण पर कन्या आश्रम पहुंचे थे। यहां पर सुनील झा ने छात्रावास की अधीक्षक को बाहर ही रहने को कहा और खुद छात्राओं के कमरों में जाकर निरीक्षण करने लगे। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कीं और अशोभनीय सवाल भी पूछे। डिप्टी कलेक्टर के जाने के बाद छात्राओं ने जब हॉस्टल अधीक्षक को सारी जानकारी दी, तब उसके बाद हॉस्टल अधीक्षक निर्मला झगड़े ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। उपनिरीक्षक वर्षा सोलंकी के अनुसार उन्होंने तत्काल इस मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और निर्देश मिलने के बाद डिप्टी कलेक्टर सुनील झा के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।



publive-image

डिप्टी कलेक्टर को किया सस्पेंड

इधर एफआईआर दर्ज होते ही इंदौर कमिश्नर पवन शर्मा ने डिप्टी कलेक्टर सुनील झा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सुनील झा पर काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। अपुष्ट सूत्रों से यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले में डिप्टी कलेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

(खबर अपडेट हो रही है)


Dalit harassment FIR on Jhabua's Deputy Collector Sunil Jha indecent behavior with tribal girl students Jhabua's Deputy Collector Sunil Jha दलित उत्पीड़न झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील झा पर एफआईआर आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील झा