राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झारखंड में की मोदी सरकार की जमकर तारीफ, कांग्रेस सहित विरोध दल को लिया निशाने पर

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झारखंड में की मोदी सरकार की जमकर तारीफ, कांग्रेस सहित विरोध दल को लिया निशाने पर

JAIPUR.  दिल्ली से लौटने के बाद राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झारखंड के प्रवास पर हैं। पहले दिन राजे ने देवघर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। वहीं कांग्रेस सहित विरोधी दल पर भी निशाना साधा। राजे मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पार्टी के 'महा जनसंपर्क' अभियान के तहत झारखंड में जनसंपर्क कर रही हैं। पहले दिन उन्होंने मोदी  की जनहित नीतियों- योजनाओं और कामयाबियों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाया। बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ में भी जनसभा करेंगी। यहां बता दें लम्बे समय बाद पूर्व सीएम राजे और केंद्रीय नेतृत्व के बीच दिल्ली में संवाद हुआ। वे दिल्ली तलब के बाद, अचानक झारखंड दौरे पर पहुंची और 'मोदी की नमो-नमो'  करने में जुट गई हैं।





 राजे ने कहा- पीएम के बाद 'अच्छा करने' की हमारी बारी





झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के देवघर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि पीएम मोदी ने जो देश के लिए अच्छे से अच्छा करना था वो किया है। लेकिन अब हमारी बारी है, हमें भी देश के लिए अच्छा करना होगा। हमें एक संकल्प के साथ प्रधानमंत्री को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तथा देश को और आगे बढ़ाना है।





ये भी पढ़ें...











मोदी सरकार ने गरीबी हटाने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं





राजे के कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी जिस गरीबी के नारे से लगातार सत्ता प्राप्त करती आ रही थी, उस गरीबी को हटाने के लिए मोदी सरकार ने जनधन, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, पीएम किसान समृद्धि, आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण की चर्चा ना सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि विदेशों में भी हो रही है।





झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी साधा निशाना





पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम पर लोग सत्ता पाकर अपना विकास तो कर रहे हैं, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने झारखंड का निर्माण यहां के लोगों के विकास के लिए किया था। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री और अधिकारी यहां अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं। लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं।



Modi government completes 9 years great public relations campaign Former CM Vasundhara Raje Vasundhara Raje visit to Jharkhand राजस्थान न्यूज Rajasthan News मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे महा जनसंपर्क अभियान वसुंधरा राजे का झारखंड दौरा