CG के खाते में 35 मेडल, DIG कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति पदक, IPS मोहित गर्ग समेत 35 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
CG के खाते में 35 मेडल,  DIG कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति पदक, IPS मोहित गर्ग समेत 35 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

RAIPUR.स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पुलिस मेडल की घोषणा कर दी है। देश में कुल 954 पुलिसकर्मियों को ये मेडल दिए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के ऑफिसर और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ को कुल 35 मेडल मिले है। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप को चुना गया है।



सराहनीय सेवा के लिए DIG कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति मेडल



भारत सरकार से जारी लिस्‍ट के अनुसार दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चुना गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के आईपीएस मोहित गर्ग सहित 24 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को वीरता मेडल दिया जाएगा। वहीं डीआईजी नेहा चंपावत सहित 10 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2023 के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों इन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक दिया जाएगा। 



इन्हें मिला वीरता पुरस्कार



वीरता के लिए पुलिए पदक की लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ के आइपीएस मोहित गर्ग,इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, एसआइ पीलूराम मंडावी, एएसआइ जोगीराम पोडियम, हेड कांस्टेबल हिड़मा पोडियम, प्रमोद कटियाम बलराम कश्यप,बीजू रामजी,बुधराम,लक्ष्मी नारायण मारपल्ली, मंगलू कुड़ियां,शेर बहादुर सिंह ठाकुर, छत्रपाल साहू, एएसआई सुरेश जब्बा, हेड कांस्टेबल सुशील, मंगलू कोसवासी,बर्दी धर्मिया, मुकेश कमलु, रमेश पेरे, अरुण मरकाम, मनोज मिश्रा, लचिंदर कुरूद,नीलांबर भोई,अजय बघेल के नाम शामिल हैं।



इन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक



छत्‍तीसगढ़ की डीआइजी नेहा चंपावत,कमांडेंट सर्जन राम भगत,एएसपी भावना पांडे,सब इंस्पेक्टर गणपत प्रसाद पांडे,कंपनी कमांडर तेलेश्पर मिंज,असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शर्मा,प्लाटून कमांडर ठकबहादुर सोनी,हेड कांस्टेबल वेद कुमार मंडावी,कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, कमांडेंट प्रकाश टोप्पो को सराहनीय सेवा के लिए मेडल प्रदान किया गया है। बतादें कि भारत सरकार ने पुलिस मेडल की घोषणा कर दी है। भारत सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर कुल 954 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) 01 सीआरपीएफ कर्मियों को प्रदान किया गया है। वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) 229 को प्रदान किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) 82 को और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) 642 को प्रदान किया गया है।


DIG कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति मेडल छत्तीसगढ़ पुलिस मेडल की घोषणा DIG Neha Champawat Gallantry Medal to IPS Mohit Garg Presidential Medal to DIG Kamlochan Kashyap Announcement of Chhattisgarh Police Medal छत्तीसगढ़ न्यूज डीआईजी नेहा चंपावत Chhattisgarh News IPS मोहित गर्ग को वीरता पदक
Advertisment