जयपुर में आज गहलोत करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, राजेन्द्र गुढ़़ा की बर्खास्तगी, न्यूनतम आय गारंटी कानून के बारे में रख सकते हैं बात

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
जयपुर में आज गहलोत करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, राजेन्द्र गुढ़़ा की बर्खास्तगी, न्यूनतम आय गारंटी कानून के बारे में रख सकते हैं बात

Jaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर में मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से बात करेंगे। शुक्रवार रात सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद यह प्रेस कांफ्रेंस अहम हो गई है। माना जा रहा है कि गुढ़ा की बर्खास्तगी को लेकर सीएम अपनी ओर से बात रख सकते हैं।





न्यूनतम आय गारंटी पर भी रखेंगे अपनी बात







इसके साथ ही सीएम गहलोत मुख्य तौर पर शुक्रवार को विधानसभा में पारित हुए न्यूनतम आय गारंटी कानून के बारे में अपनी बात रखेंगे। देश भर में ऐसा कानून लागू करने वाला राजस्थान पहला राज्य है और इसी दृष्टि से इसे ऐतिहासिक कानून माना जा रहा है। अपनी चोट के कारण इस कानून के पारित होते समय गहलोत शुक्रवर को विधानसभा में नहीं थे, इसलिए वे अपनी ओर से कानून के बारे में बात नहीं रख पाए, हालाकि उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपना संदेश दिया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि प्रेस कांफ्रेंस के जरिए वे अपनी बात जनता तक पहुंचाएंगे।





इसके साथ ही चुनाव से जुड़े विषयों, सचिन पायलट के फिर से सक्रिय होने और अन्य विषयों पर भी सीएम गहलोत अपनी बात रख सकते हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से सीएम गहलोत विधानसभा में आ सकते हैं और उनके विधानसभा में आने के बाद ही सत्र समाप्त किया जाएगा।



Sachin Pilot CM Ashok Gehlot CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस CM's press conference Rajendra Gudha सचिन पायलट CM अशोक गहलोत राजेंद्र गुढ़ा