जीपीएम में पूर्व कांग्रेसी विधायक के विवादित बोल, कहा– सामान्य वर्ग के लोग आदिवासी लड़कियों को बिना शादी किए ही रख लेते हैं

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
जीपीएम में पूर्व कांग्रेसी विधायक के विवादित बोल, कहा– सामान्य वर्ग के लोग आदिवासी लड़कियों को बिना शादी किए ही रख लेते हैं

नितिन मिश्रा, GPM. जिले के मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता ने मंच से विवादित बयान दिया है। पहलवान सिंह मरावी ने सवर्णों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के लोग आदिवासी लड़कियों को बिना शादी किए ही रख लेते हैं और उनका उपयोग करते हैं। उन्हें चुनाव लड़वाकर सरपंच बनाते हैं। फिर उस पद का खुद लाभ लेते हैं। 





पूर्व विधायक के विवादित बोल 





विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर गौरेला–पेंड्रा– मरवाही जिले के गांव मेढुका में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। यहां मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक पहलवान सिंह मरावी ने सामान्य वर्ग के लोगों पर विवादित बयान दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि आज शिक्षा के लिए बोला जा रहा है हमारे यहां कितने लड़कियां शिक्षाकर्मी हुए हैं और सामान्य लोग उनको भगाकर के बिना शादी किए रख लेते हैं। आदिवासियों के साथ शादी कर लेते हैं और सरपंच बनाते हैं। इसी गांव में कोल जाति की लड़की सरपंच बनी रही यहां। तो यह अच्छी बात नहीं है। 





यह पहली बार नहीं 





पूर्व विधायक पहलवान सिंह का यह पहली बार विवादित बोल नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने शराबबंदी के मुद्दे पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि शराब सतयुग से चली आ रही है। जब इंद्रदेव पीते थे तो उसको सोमरस बोलते थे। जब देवता पीते थे तो हमारी क्या बिसात है। कोई भी नेता मंत्री कुछ भी बोल वादा कर ले दारू बंद नहीं होगी। वो अपनी बात से मुकर जाएंगे। शराब का कितना भी विरोध हो वो चलती जाएगी।



रायपुर न्यूज कांग्रेस छत्तीसगढ़ Raipur News Gaurela-Pendra-Marvahi News Congress Chhattisgarh कांग्रेस पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही न्यूज़ Congress Ex MLA give Controversial Statement छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News