पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति को मारने की साजिश, यूट्यूब पर खोजा मारने का खौफनाक तरीका

Pratibha Rana | Jan 17, 2024, 10:30 IST
Share
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति को मारने की साजिश, यूट्यूब पर खोजा मारने का खौफनाक तरीका
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति को मारने की साजिश, यूट्यूब पर खोजा मारने का खौफनाक तरीका

हरियाणा के यमुनानगर में एक शादीशुदा महिला को जब प्रेमी से मिलना मुश्किल लगने लगा तो उसने पति को ही रास्ते से हटा दिया।

BHOPAL. हरियाणा के यमुनानगर में पत्नी ने प्रेमी के लिए अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने यूट्यूब की मदद से बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी इसलिए उसने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। यूट्यूब की मदद से महिला ने मर्डर करने के कई तरीके ढूंढे। महिला ने बॉयफ्रेंड साथ मिलकर एक साथ ब्लड प्रेशर लो करने वाले चार इंजेक्शन खरीदे और उन्हें अपने पति को दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्यार ने शादीशुदा महिला को बनाया हत्यारिन!

दरअसल यमुनानगर में शादीशुदा महिला मीनाक्षी किसी दूसरे शख्स (साहिल) से प्यार करती थी और वह उसके साथ रहना चाहती थी। इस वजह से उसने शख्स के साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची। मीनाक्षी ने नेचुरल डेथ दिखाने के लिए यूट्यूब से मर्डर के कई अलग-अलग तरीके ढूंढे। फिर उसने अपने प्रेमी और उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर ब्लड प्रेशर लो करने वाले इंजेक्शन मंगवाए। इसके बाद इंजेक्शन की ओवरडोज पति को दे दी।

इंजेक्शन से ओवरडोज देकर पति को मारा

दरअसल मुसिंबल गांव में नीटू राणा की 4 जनवरी को अचानक मौत हो गई थी। उसका शव खेत में पड़ा मिला था। मौत की वजह लो ब्लड प्रेशर बताई गई। नीटू की बाजू में इंजेक्शन लगाने का निशान था। इसे देखकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ दिन बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि नीटू का मर्डर किया गया है। उसकी मौत की वजह शरीर में खून का दबाव कम कर देने वाली दवा की ओवरडोज रही। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मीनाक्षी और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को अरेस्ट कर लिया है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक साहिल और मीनाक्षी की मुलातकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। कुछ दिनों तक बाद करने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। मीनाक्षी साहिल के प्यार में इस कदर तक पागल थी कि उसने अपने पति की हत्या तक करने की योजना बना ली। मीनाक्षी, साहिल से शादी करना चाहती थी, इस वजह से उसने नीटू को जेक्शन से ओवरडोज देकर मार डाला।

Tags:
  • YouTube
  • यूट्यूब
  • Murder of husband with boyfriend
  • murder method YouTube
  • Haryana Murder Case
  • Yamunanagar Murder of husband with boyfriend
  • बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या
  • यूट्यूब से ढूंढा मर्डर का तरीका
  • यमुनानगर में बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या
  • हरियाणा मर्डर केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती