छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, डिप्टी CM टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला, 6 दिनों से चल रहा था धरना

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, डिप्टी CM टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला, 6 दिनों से चल रहा था धरना

याज्ञवल्क्य, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में 24 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। रविवार (9 जुलाई) को डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। हड़ताल पर गए स्वास्थ्यकर्मी आज से ही डयूटी पर लौट आएंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में यह स्पष्ट किया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्त किया है।





डिप्टी सीएम सिंहदेव से चर्चा के बाद मिला आश्वासन





मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने इस हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया था लेकिन हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। मरीज हलाकान हो रहे थे। डिप्टी सीएम सिंहदेव कर्मचारियों से लगातार आग्रह कर रहे थे कि हड़ताल वापस ले ली जाए। 





टीएस सिंहदेव ने कहा था- हाथ जोड़कर निवेदन है वापस लौटें





शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा था कि “मैं हाथ जोड़कर आग्रह करता हूँ, स्वास्थ्य सेवा अति आवश्यक सेवा है। हड़ताल कतई सही नहीं है। उन्हें वापस काम पर आना चाहिए, संवाद चर्चा से बात बनती है।”







  • ये भी पढ़े... 







छत्तीसगढ़ की सभी बसों में लगेगा पैनिक बटन और GPS, स्कूली बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल, जानें कैसे काम करेगा सिस्टम





सीएम भूपेश से भी मिलेगा प्रतिनिधि मंडल





डिप्टी सीएम सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने रविवार को उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराते हुए चर्चा की। मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्त कर दी। टीएस सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम भूपेश बघेल से भी मिलने की इच्छा जताई है।



24 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना सिंहदेव से मिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म picketing over 24-point demands Health workers union met Singhdev Health workers strike ends in Chhattisgarh डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ न्यूज Deputy CM TS Singhdev Chhattisgarh News