ऑफिसर होकर लेखक कैसे बने IAS अधिकारी नियाज खान ? बोले- आज कल दुनिया में दो ही विंग्स, तीसरा विंग वाला कहां जाए?

Pratibha Rana | Jan 02, 2024, 24:00 IST
Share
ऑफिसर होकर लेखक कैसे बने IAS अधिकारी नियाज खान ? बोले- आज कल दुनिया में दो ही विंग्स, तीसरा विंग वाला कहां जाए?
ऑफिसर होकर लेखक कैसे बने IAS अधिकारी नियाज खान ? बोले- आज कल दुनिया में दो ही विंग्स, तीसरा विंग वाला कहां जाए?

IAS अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के उपसचिव नियाज खान ने कहा है कि हजारों लोग पूछ चुके हैं कि ऑफिसर होकर मैं लेखक कैसे बन गया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के चर्चित आईएएस और ब्राह्मण द ग्रेट, Brown Desert IV-786 के लेखक नियाज खान (IAS Niaz Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इस बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर इस बात का खुलासा किया है कि वह ऑफिसर होकर लेखक (Niaz Khan became writer) कैसे बन गए? उन्होंने लिखा कि मुझे देश के सिस्टम ने लेखक बना दिया है। बता दें, आईएएस नियाज खान अपने खुले विचारों और उपन्यासों के लिए खासे चर्चित हैं।

ऑफिसर होकर लेखक कैसे ?

आईएएस नियाज खान ने X पर एक पोस्ट शेयर कर उसमें लिखा- हजारों लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि ऑफिसर होकर मैं लेखक कैसे बन गया? मुझे देश के सिस्टम ने लेखक बना दिया। सब कुछ अच्छा होता तो मैं लेखक क्यों बनता। आज लेखक होने से ही पहचान बन गई। अब दसवें नॉवेल की तैयारी है। नियाज ने हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा- आज कल दुनियां में दो ही विंग्स हैं, राइट विंग और लेफ्ट विंग। तीसरा विंग वाला कहां जाए?

जल्द देंगे ब्राह्मण भाईयों को गिफ्ट

नियाज खान कई बार कह चुके है कि वह ब्राह्मणों का अपमान नहीं सह सकते। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि आजादी के बाद ब्राह्मणों को तेजी से भुला दिया गया, जो सबसे अधिक काबिल और जीनियस हैं। पिछले साल मैंने ब्राह्मण भाईयों को ब्राह्मण द ग्रेट गिफ्ट में दी थी और इस साल इसका पार्ट 2 गिफ्ट में दूंगा। ये दोनों पुस्तक धर्म रक्षकों के लिए लिखी गई है और उनकी ही है। बता दें, नियाज खान जल्द ब्राह्मण द ग्रेट का पार्ट-2 लिखेंगे। इस कितान का नाम War Against Kaliyuga होगा। इसमें वह समाज की बुराइयों पर और गहरी चोट करेंगे।

सनातन धर्म सबसे पुराना

मुझे हैरानी है कि बड़े बड़े लोग केवल सनातन का इस्तेमाल करते हैं। इसका मतलब है ETERNAL,यानी सतत। सनातनधर्म बोलना चाहिए ना कि सिर्फ सनातन। ऐसा धर्म जो मानव आगमन से ही शुरू हुआ था, जिसमें सबके कल्याण का भाव छिपा है और प्रकृति पूजा उसकी आत्मा है। सारे धर्म बाद में आए। यह धर्म सबसे पुराना है।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • IAS Niaz Khan
  • IAS Niaz Khan in discussion
  • how Niaz Khan became writer
  • IAS Niyaz Khan News
  • आईएएस नियाज खान
  • चर्चा में IAS नियाज खान
  • नियाज खान कैसे बन गए लेखक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच