जोधपुर में पति को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, सदमे में 2 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, पति के जन्मदिन पर उजड़ा परिवार

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
जोधपुर में पति को महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, सदमे में 2 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, पति के जन्मदिन पर उजड़ा परिवार

Jodhpur. जोधपुर में दो दिन पहले एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। मामले की पड़ताल में जो निकलकर सामने आया है उसमें बेवफाई का एंगल बड़ी वजह है। महिला गांव में रहती थी जबकि पति जोधपुर में रहकर पैसे कमाता था। रविवार को पति का जन्मदिन था लेकिन वह अपने गांव नहीं गया इसके बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ अचानक जोधपुर आ धमकी थी। यहां उसने अपने पति को एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ लिया, जिसका उसने वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद महिला रोते-रोते वहां से बच्चों को लेकर निकल गई। लेकिन उसे ऐसा सदमा लगा था कि उसने बच्चों के साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। 







  • यह भी पढ़ें 



  • पेशाब कांड का आरोपी प्रवेश शुक्ला हुआ गिरफ्तार, थाने में भी अकड़ कर चलता हुआ दिखा






  • फोन भी नहीं उठा रहा था पति







    मामले की पड़ताल कर रहे हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव ने बताया कि 2 जुलाई को उम्मेदनगर के रहने वाले सुरेश विश्नोई का जन्मदिन था। सुरेश जोधपुर में टैक्सी चलाता है और किराए का मकान लेकर रहता है। पति-पत्नी के बीच 2 साल से अनबन चल रही थी। सुरेश जन्मदिन पर अपने गांव नहीं गया था और घरवालों का फोन भी नहीं रिसीव कर रहा था। जिसके चलते सोमवार को पत्नी बिरमा अपने दोनों बच्चों को लेकर ससुराल से निकली और जोधपुर में सुरेश के कमरे पर पहुंच गई। जहां सुरेश की लिव इन पार्टनर भी मौजूद थी। कमरे में बर्थडे सेलिब्रेट किए जाने के निशान मौजूद थे। यह देख बिरमा ने सुरेश और उसके साथ मौजूद महिला को काफी भला बुरा कहा, वीडियो भी बना लिया और फिर रोते हुए कमरे से निकल गई थी। उसने उक्त वीडियो अपने ससुराल वालों को भी भेज दिया था। 







    हताश होकर उठाया आत्मघाती कदम





    इसके बाद उसने गांव लौटने के बजाय इस दुनिया को ही छोड़ देने का मन बना लिया। वह रेल ट्रैक पर पहुंची और सामने से आ रही बच्चों समेत ट्रेन के सामने आ गई। फिलहाल पुलिस आरोपी पति सुरेश और उसकी लिव इन पार्टनर की तलाश कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही काफी कुछ क्लियर हो पाएगा। 







    2016 में हुआ था विवाह







    महिला के ससुराल वालों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सुरेश और बिरमा की शादी साल 2016 में हुई थी। इसके बाद उसके दो बेटे हुए। 4 साल तक तो दोनों सुखी जीवन व्यतीत कर रहे थे, फिर सुरेश रोजगार की तलाश में गांव से जोधपुर आ गया। किराए का कमरा लेकर रहने लगा। साल 2021 में कोरोना काल में पति-पत्नी के बीच कलह होने लगी थी, जिसके बाद सुरेश गांव बहुत कम जाता था। 







     



    जोधपुर सुसाइड मामला Jodhpur News suicide with children husband's infidelity angle Jodhpur suicide case जोधपुर न्यूज़ बच्चों के साथ की ख़ुदकुशी पति की बेवफाई का एंगल