मुरैना में पूर्व छात्र ने टीचर को गोली मारी, टीचर ने कहा उसका युवक से कोई विवाद नहीं था

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
मुरैना में पूर्व छात्र ने टीचर को गोली मारी, टीचर ने कहा उसका युवक से कोई विवाद नहीं था

MORENA.  यहां के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक टीचर पर हमला किया है। बदमाशों ने टीचर को गोली मार दी और फरार हो गए। टीचर एक कोचिंग चलाता है। 



जानाकारी के अनुसार गोली टीचर के पेट में घंस गई, उसकी हालत गंभीर है। टीचर को मुरैना जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया है।





गिरवर सिंह (25) मुरैना के पास गुड इंग्लिश एजुकेशन नाम से कोचिंग सेंटर चलाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उन्हें विकास राठौर नाम के युवक ने कोचिंग के बाहर बुलाया। जैसे ही गिरवर सिंह कोचिंग से बाहर आए विकास राठौर ने कट्टे से गोली चला दी जो गिरवर के पेट में लगी। घटना पर गिरिवर सिंह ने बताया कि तीन साल पहले विकास राठौर उनकी कोचिंग में पढ़ रहा था। उससे कोई विवाद नहीं था पता नहीं गोली क्यों मरा दी। उन्होंने बताया कि विकास राठौर के साथ एक अन्य युवक विनय राठौर भी था। गोली मारने के बाद यह दोनों बाइक से भाग गए। 



केस में पुलिस का कहना है कि इसके पीछे कोई पुराना विवाद हो सकता है। 



खबर अपडेट हो रही है



Morena former student shoots मुरैना पूर्व छात्र ने गोली मारी