राजस्थान में पायलट समर्थक विधायक अभिमन्यु पूनिया को आखिर मिली यूथ कांग्रेस की कमान

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
राजस्थान में पायलट समर्थक विधायक अभिमन्यु पूनिया को आखिर मिली यूथ कांग्रेस की कमान

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के साथ ही आखिर कांग्रेस में एक बार फिर सचिन पायलट समर्थक नेताओं को तवज्जो मिलती दिख रही हैं। संगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने तीनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

पूनिया के हाथों में यूथ कांग्रेस की कमान

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर इस साल फरवरी में वोटिंग हुई थी। सितंबर में नतीजे घोषित करके अध्यक्ष के अलावा बाकी पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दे दी थी। अध्यक्ष पद पर अभिमन्यू पूनिया को सबसे ज्यादा 2.30 लाख वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड को 1.98 लाख और तीसरे नंबर पर यशवीर सूरा को 1.57 लाख वोट मिले थे, लेकिन यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के नतीजों को रोक दिया गया था और इसके पीछे कांग्रेस की गुटबंदी को ही कारण माना गया था।

जुलाई 2020 में पायलट खेमे की बगावत के समय विधायक मुकेश भाकर यूथ कांग्रस प्रदेशाध्यक्ष थे। उन्हें उस वक्त बर्खास्त करके गणेश घोघरा को अध्यक्ष बनाया गया था। चुनावों तक घोघरा ही प्रदेशाध्यक्ष रहे। अब साढ़े तीन साल बाद फिर यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर पायलट समर्थक नेता को नियुक्ति दी गई है।

राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजस्थान यूथ कांग्रेस Abhimanyu Punia Command of Youth Congress Abhimanyu Punia new president of Rajasthan Youth Congress Rajasthan Youth Congress राजस्थान न्यूज अभिमन्यु पूनिया के पास यूथ कांग्रेस की कमान Rajasthan News अभिमन्यु पूनिया
Advertisment<>