अंजू ने पाकिस्तान से भारत में पति को दी जान से मारने की धमकी, बेटी के मोबाइल पर किया वॉट्सऐप कॉल; पति ने दर्ज कराई FIR

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
अंजू ने पाकिस्तान से भारत में पति को दी जान से मारने की धमकी, बेटी के मोबाइल पर किया वॉट्सऐप कॉल; पति ने दर्ज कराई FIR

BHIWADI. पाकिस्तान जाकर फातिमा बनी अंजू एक चर्चित चेहरा बन गई हैं। हाल ही में उनके भारतीय पति अरविंद ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अंजू के पति का कहना है कि अंजू ने फोन पर उन्हें मारने की धमकी दी है। अरविंद ने शुक्रवार रात 9 बजे फूलबाग थाने में केस दर्ज कराया। पहली शादी के होते हुए दूसरी शादी करना, मानहानि, जान से मारने की धमकी देने के मामले में मानहानि सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

 

अंजू के खिलाफ FIR

एफआईआर में अरविंद ने लिखवाया है कि अंजू का धमकी भरा फोन उसके भारतीय नंबर से आया। अंजू ने बेटी के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल किया था। इस फोन को अरविंद ने उठाया तो अंजू ने गाली-गलौज की। साथ ही फोन पर जान से मरवाने की भी धमकी दी। इसके साथ ही अंजू ने कहा कि वो बच्चों को भी अपने साथ पाकिस्तान ले जाकर उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह के साथ रहेगी। 



अंजू ने 2 महीने वीजा बढ़वाया

अरविंद ने कहा कि अगर अंजू को बच्चों की इतनी ही चिंता होती तो वह 2 महीने का वीजा क्यों बढ़ाती। आपको बता दें कि अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद से अरविंद की उससे ये पहली बातचीत है। अरविंद का कहना है कि अंजू की वजह उसे नौकरी से भी 10 दिन की छुट्टी दी गई थी। उसके बाद अब कंपनी ने 10 अगस्त तक छुट्टी बढ़ा है। जिस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी से झूझना पड़ रहा है और उन्हें छोटे बेटे की नए सेशन में पढ़ाई भी छुड़वानी पड़ी।



भारत से पाकिस्तान कैसे पहुंची थी अंजू

अंजू और अरविंद की शादी 2007 में हुई थी। दोनों रोजगार की तलाश में राजस्थान के भिवाड़ी में रहने लगे और अलग-अलग कंपनियों में काम करने लगे। अंजू ने परिवार वालों को विदेश में नौकरी का कहकर 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। अंजू जयपुर में सहेली से मिलने का बहाना बनाकर पाकिस्तान चली गई। उसके बाद 25 जुलाई को नसरुल्लाह से निकाह कर अंजू से फातिमा बन गई।


married in Pakistan Bhiwadi Anju story FIR lodged against Anju Anju threatened to kill her husband अंजू ने पाकिस्तान में की शादी अंजू की कहानी अंजू ने पति को दी हत्या की धमकी अंजू के खिलाफ FIR पाकिस्तान में अंजू
Advertisment